Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

40 हजार में पिस्टल खरीद कर गोली मारकर शख्स की हत्या करने के तीन आरोपितों को पुलिस ने धर दबोचा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:40 हजार में पिस्टल खरीद कर एक शख्स की हत्या करने के सनसनीखेज मामले में तीन आरोपितों को अपराध शाखा , मानेसर ने अरेस्ट किया हैं। अरेस्ट किए गए तीनों आरोपितों के नाम सन्नी (उम्र 24 वर्ष), दिशान्त (उम्र 24 वर्ष) व बृजमोहन उर्फ मोंटी (उम्र 22 वर्ष) हैं। हत्या का मुख्य कारण शराब बेचना और खरीदना था, इसी को लेकर मृतक शख्स और आरोपित सन्नी के बीच आपसी रंजिश चल रही थी।

एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान ने पत्रकारों जानकारी देते हुए कहा कि गत 6 अक्टूबर 2022 को गली नंबर-5, अर्जुन नगर, गुरुग्राम में नितिन थरेजा उर्फ मुरली पंजाबी, उम्र 32 वर्ष को कुछ बदमाशों ने गोलियां मार दी थी। इलाज के दौरान गत 16 अक्टूबर -2022 को मेदांता हॉस्पिटल में उसकी मौत हो गई थी। इस घटना के सम्बन्ध में थाना न्यू कॉलोनी, गुरुग्राम में मुकदमा दर्ज किया गया था।

उनका कहना कि अपराध शाखा मानेसर दलपत सिंह की टीम ने उपरोक्त वारदात को अंजाम देने वाले तीनों आरोपितों को आज अर्जुन नगर, गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीनों के नाम *सन्नी (उम्र 24 वर्ष), दिशान्त (उम्र 24 वर्ष) व बृजमोहन उर्फ मोंटी (उम्र 22 वर्ष)* के हैं। उनका कहना हैं कि आरोपितों  से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि सन्नी अवैध शराब बेचने का काम करता है और मृतक आरोपित  सन्नी से शराब खरीद कर ले जाता था। इसी बात पर इनका आपस मे विवाद था और इन दोनों का 2-3 बार पहले भी झगड़ा हुआ था।

इसकी रन्जिश रखते हुए आरोपित सन्नी ने अपने दोनों साथी आरोपितों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। पूछताछ में यह भी बताया कि वारदात में प्रयोग किया गया हथियार आरोपित  सन्नी ने अपने एक अन्य साथी से 40 हजार रुपयों में खरीदा था। आरोपित सन्नी के खिलाफ अवैध शराब रखने व लड़ाई-झगड़े आदि के 8 मुकदमें  व आरोपित  बृजमोहन उर्फ मोंटी के खिलाफ लड़ाई-झगड़े के 2 मुकदमे दर्ज  है। आगे की कार्रवाई जारी हैं। 

Related posts

फरीदाबाद: अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ के छात्र की हत्या के सनसनीखेज मामले में 3 आरोपित पकड़े गए, पूछताछ जारी….

Ajit Sinha

फरीदाबाद: टैटू बनाने वाला निकला बुजुर्ग का हत्यारा-पकड़ा गया।

Ajit Sinha

हरियाणा: स्टेट विजिलेंस ने जेल के एक सिपाही को एक लाख की रिश्वत लेते हुए किया अरेस्ट, जेल अधीक्षक समेत 4 पर केस दर्ज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x