Athrav – Online News Portal
गुडगाँव राजनीतिक राष्ट्रीय हरियाणा

पीएम मोदी के 75000 युवाओं को जॉब लेटर्स वितरण कार्यक्रम में गुरुग्राम से वर्चुअली शामिल होंगे जेपी नड्डा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को गुरुग्राम में होंगे। नड्डा सुबह 10 बजे अपेरल हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑन लाइन जॉब लेटर्स वितरण कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होंगे। इस मौके पर उनके साथ हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, केंद्रीय संसदीय बोर्ड सदस्या एवं पूर्व सांसद डा. सुधा यादव, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह सहित अनेक बड़े नेता भी उपस्थित रहेंगे।

पीएम मोदी के कार्यक्रम के बाद जेपी नड्डा उपस्थित कार्यकर्ताओं और आम जनता को संबोधित भी करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने संबंधित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पार्टी पदाधिकारियों को जरूरी दिशानिर्देश दिए हैं। भाजपा हरियाणा के मीडिया सह प्रमुख अरविंद सैनी ने बताया कि कार्यक्रम की पूरी तैयारी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीपावली से पहले देश के युवाओं को जॉब गिफ्ट देने जा रहे हैं। इसकी शुरुआत धनतेरस के दिन यानी की 22 अक्टूबर शनिवार से हो रही है। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी शनिवार को ऑनलाइन 75 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे और वीडियो कांफ्रेंस के जरिए विशेष भर्ती अभियान की भी शुरुआत करेंगे।

अगले एक साल में विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां देने का लक्ष्य प्रधानमंत्री ने रखा है। अरविंद सैनी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में खाली पड़े सरकारी पदों को भरने के लिए निर्देश दे दिए हैं। ग्रुप ए, ग्रुप बी और ग्रुप सी में ये भर्तियां की जानी है। उल्लेखनीय है कि यूपीएससी और एसएससी के द्वारा ग्रुप ’ए’ ’बी’ और ’सी’ में भर्ती की जानी है। इसके अलावा रेलवे में ग्रुप ’सी’ और रक्षा मंत्रालय में ग्रुप ’बी’ और ’सी’ तथा गृह मंत्रालय में ग्रुप ’सी’ की भर्तियां की जाएंगी।

Related posts

दिल्ली ब्रेकिंग: प्रधानमंत्री तुरंत लें शिक्षा मंत्री का इस्तीफा और छात्रों के साथ हुए अन्याय के लिए उनसे माफी मांगें- राहुल गांधी

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से पाँच आईएएस अधिकारियों के तबादले एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। 

Ajit Sinha

भारत निर्वाचन आयोग 21 से 23 जनवरी तक आईआईसीडीईएम-2026 की मेजबानी करेगा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x