Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद मनोरंजन

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड आरडब्ल्यूए के द्वारा आयोजित तीन दिवसीय दिवाली मेले की हुई शुरुआत, डीपी भरद्वाज ने किया शुभारंभ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना के द्वारा वीरवार को तीन दिवसीय दिवाली मेले का आयोजन किया गया। इस मेले का उद्घाटन विधिवत रूप से विद्या भारती व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डी. पी. भरद्वाज ने रिबन काटकर किया,

वहीं वार्ड -22 के भावी प्रत्याशी श्रीमती रश्मि विवेक भड़ाना ने दीप प्रज्वलित कर अन्य कार्यक्रम की शुरुआत की। इस खास अवसर पर प्रधान वीरेंद्र भड़ाना ने उपस्थित विशेष अतिथि डी. पी. भरद्वाज को पुष्प भेंट कर सम्मानित किया।

विशेष अतिथि डीपी भरद्वाज ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ग्रीन फील्ड में सभी के सभी राष्ट्रीय उत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता हैं, जैसे की होली के दिन रेन डांस, लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी, दीपावली मेला व नए साल का जश्न। इन सभी कार्यक्रम में ग्रीन फील्ड और उसके आसपास की सोसायटियों के हजारों लोग शामिल होते हैं, और इन सभी शानदार कार्यक्रम का पूर्ण रूप से आनंद लेते हैं।

और इन कार्यक्रमों को मीडिया के माधयम से दूर -दूर पहुंचाया जाता हैं, और लोग अपने- अपने क्षेत्रों में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करते हैं। और सभी संस्थाओं को इस तरह के कार्यक्रम करते रहना चाहिए। क्यूंकि मनोरंजन ही आम जनों को तनाव मुक्त कर सकते हैं।

उनका कहना हैं कि अब देख रहे की धीरे-धीरे ये सामाजिक जिम्मेदारी प्रधान वीरेंद्र भड़ाना ने अपने बड़े बेटे विवेक भड़ाना की धर्मपत्नी रश्मि विवेक भड़ाना को सौप रहे हैं, कई कार्यक्रम में रश्मि विवेक भड़ाना को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हुए देखा हैं, और आज भी मेरे साथ में खड़ी हैं, ये संस्कार तो अपने बड़े बुजुर्गों से ही मिलती हैं। ये बहुत ही अच्छी बात हैं। आज के युवाओं को सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर अवश्य भाग लेना चाहिए।

Related posts

सौतेली मां ने बुखार से ग्रस्त 4 वर्षीय बच्चे की गला घोंटकर इसलिए हत्या कर दी, इसके रहते वह कभी मां नहीं बन सकती थी -अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: फरीदाबाद पुलिस की 800 पुलिसकर्मी गांव धौज के सभी घरों में कर रही कॉबिंग एवं सर्चिंगऑपरेशन-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : एनएसयूआई के छात्रों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई छात्रों को हिरासत में लिया, छात्रों के हितों की मांगों, प्रदर्शन कर रहे थे।

Ajit Sinha
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x