Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ग्रीन फील्ड कॉलोनी का किया दौरा अधिकारियों को दिए निर्देश

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार सुबह ग्रीन फील्ड कॉलोनी का दौरा किया। और अपने काफिले को ग्रीन फील्ड बिल्डर एवं प्रॉपर्टी एसोसिएशन व फीवा के प्रधान आकाश गुप्ता के कार्यालय के निकट रोका वहां पर आकाश गुप्ता ने उनका हाथ जोड़ कर मुख्यमंत्री मनोहर लाल व विधायिका श्रीमती सीमा त्रिखा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव अजय गौड़ का दिल से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रीन फील्ड कॉलोनी में जितने भी विकास कार्य हैं उन्हें एक-एक कर सभी को पूरा कराया जाए। उन्होंने कहा कि कॉलोनी के लोगों की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी हुई है और इस कॉलोनी को नगर निगम को विकास कार्यों के लिए पूरी तरह से सौंप दिया गया है। 

उन्होंने कहा कि अब कॉलोनी के लोगों को सीवर-सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अंडरपास का भी निरीक्षण किया और कहा कि जल्द ही यहां से बरसात के दौरान भरने वाले पानी की समस्या का स्थाई समाधान किया जाएगा।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक के दौरान ग्रीन फील्ड कॉलोनी की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए इसे नगर निगम को सौंपने के आदेश दिए थे। मुख्यमंत्री के इन आदेशों के बाद कॉलोनी के सभी लोगों में खुशी की लहर है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल जब रविवार सुबह ग्रीन फील्ड कॉलोनी का दौरा करने गए तो सैकड़ों लोगों ने उनका स्वागत भी किया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों से बातचीत की और जिला प्रशासन को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।

Related posts

फरीदाबाद:18 जेलों से बंदियों द्वारा निर्मित उत्पाद बने अन्तर्राष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेले में आकर्षण का केंद्र।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेक्टर -30 व सेक्टर -65 की संयुक्त ने अंतर्राष्टीय गैंग के चार सदस्यों को किया गिरफ्तार, मोबाइल फोन चोरी करते थे, डीसीपी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बस में लगी भीषण आग, जब तक फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची तब तक पूरी बस जल कर हो गई खाक।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x