Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: रूप ज्वेलर्स के सुनार ने दिल्ली के सोना व्यापारी के स्टाफ से 32 लाख रूपए लूटी थी, 4 अरेस्ट, 15 लाख बरामद।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच-17 की टीम ने आज गत 11 अक्टूबर को चांद ज्वेलर्स के स्टाफ से लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया हैं। इस लूट के वारदात में कुल 6 आरोपित शामिल हैं, इनमें से 4 आरोपितों को पुलिस ने अरेस्ट किया हैं। जबकि दो आरोपित अभी भी फरार हैं, जिसमें इस वारदात का मास्टरमाइंड शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटी गई 32 लाख रुपए में से 15 लाख रुपए बरामद किए हैं। इस वारदात का मास्टरमाइंड चांद ज्वेलर्स का पडोसी रूप ज्वेलर्स का सुनार मनीष उर्फ़ मन्नू हैं। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात को मात्र 48 घंटों में सुलझा लिया हैं। ये खुलासा आज एसीपी क्राइम सुरेंद्र श्योराण ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में किए हैं।

एसीपी क्राइम सुरेंद्र श्योराण ने आज पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अरेस्ट किए गए आरोपितों में मयंक उर्फ मन्नू, कुणाल, रोहित उर्फ चैटा तथा रक्षक उर्फ अक्कू हैं। ये सभी आरोपित फरीदाबाद के सारण  एरिया के रहने वाले हैं। इस वारदात के मास्टरमाइंड मनीष तथा गज्जी की गिरफ्तारी बकाया है जिन्हें जल्द अरेस्ट  किया जाएगा। आरोपितों  ने अपने साथियों के साथ मिलकर गत 11 अक्टूबर को देर शाम करीब 8:45 पर गणेश नाम के व्यक्ति के साथ 32 लाख रुपए की  नकदी  लूट की वारदात को अंजाम दिया था जिसमें आरोपित मयंक तथा कुनाल ने गणेश की रेकी की थी तथा रोहित, रक्षक तथा गजेंद्र ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस लूट का मास्टरमाइंड चांद ज्वेलर्स का पड़ोसी रूप ज्वेलर्स का सुनार मनीष उर्फ़ मन्नू है जिसने लूट की वारदात की योजना बनाई थी। आरोपित मनीष की चांद ज्वेलर्स से करीब 200 मीटर की दूरी पर रूप ज्वेलर्स के नाम से सुनार की दुकान है और उसका काम के सिलसिले में चांद ज्वेलर्स में आना- जाना लगा रहता था।

आरोपित मनीष को पता था कि दिल्ली का रहने वाला कारीगर गणेश चांद ज्वेलर्स के लिए काम करता है और हर तीन-चार दिन में चांद ज्वेलर्स से गोल्ड और नकदी लेकर दिल्ली जाता है। आरोपित मनीष के मन में लालच आ गया और उस ने गणेश के साथ लूट का प्लान बनाया। इसके लिए उसने अपनी कॉलोनी के रहने वाले मयंक, कुणाल, गजेंद्र, रोहित तथा रक्षक को इसके बारे में जानकारी दी। सभी आरोपित मनीष के प्लान में शामिल हो गए। आरोपित मयंक तथा कुणाल पिछले एक महीने से रोज शाम करीब 5 बजे चांद ज्वेलर्स के बाहर खाने पीने वाली रेहड़ी के पास बैठकर रेकी करने लगे। आरोपितों  ने गत 11 अक्टूबर को गणेश जब चांद ज्वेलर्स से एक बैग में रुपए तथा सोना लेकर अपनी स्कूटी लेकर निकला तो आरोपित  मयंक और कुणाल उसके पीछे पीछे रेकी करते हुए चल रहे थे। आरोपित  कुनाल ने रोहित को फोन करके बताया कि गणेश निकल चुका है जिसके पश्चात आरोपित रोहित, रक्षक तथा गज्जी लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए पहुंच गए जिसमें आरोपित गज्जी  मोटरसाइकिल चला रहा था और रक्षक तथा रोहित उसके पीछे बैठे थे। गणेश जब मुजेसर एरिया में पहुंचा तो आरोपितों  ने अपनी मोटरसाइकिल गणेश की स्कूटी के आगे लगा दी। आरोपित  रक्षक ने गणेश को पकड़ लिया और रोहित ने रुपयों से भरा बैग स्कूटी से उतारा और उसे  लेकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित गणेश ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिस के पश्चात सूचना मिलते ही डीसीपी क्राइम, क्राइम ब्रांच तथा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पीड़ित की शिकायत के आधार पर मुजेसर थाने में लूट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस जांच में घटनास्थल के आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तथा पीड़ित गणेश से आरोपितों  के हुलिए इत्यादि के बारे में जानकारी एकत्रित करके साइंटिफिक एविडेंस के आधार पर क्राइम ब्रांच ने मामले में आगे कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल आरोपित  रोहित को ओल्ड रेलवे स्टेशन के बाहर से 5.37 लाख रुपए सहित काबू किया। आरोपित रोहित से की गई पूछताछ के आधार पर आरोपित  रक्षक को बल्लभगढ़ बस स्टैंड से 3.32 लाख रुपए सहित तथा रेकी करने वाले मयंक और कुणाल को सारण एरिया से अरेस्ट  किया गया। आरोपित मयंक के कब्जे से 5.56 लाख तथा आरोपित   कुणाल के कब्जे से 75 हजार रुपए बरामद किए गए। इस प्रकार आरोपितों  के कब्जे से करीब 15 लाख रुपए की बरामदगी की गई। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपितों  ने इससे पहले लूट के लिए तीन अटेंप्ट किए थे परंतु वह उसमें सफल नहीं हो पाए। आरोपित  मयंक ने बताया कि लूट के पश्चात आरोपितों ने कुछ पैसे आपस में बांट लिए और बाकी के पैसे एक गुप्त स्थान पर रख दिए तथा लूटा गया गोल्ड उन्होंने वारदात के मास्टरमाइंड मनीष उर्फ मनु को दे दिया। आरोपितों  ने बताया कि लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए उन्होंने पलवल से एक देसी कट्टा भी खरीदा था तथा वारदात के समय उनके पास एक कट्टा और चाकू था ताकि यदि लूट के दौरान गणेश उनका विरोध करे तो वह उसे डरा धमकाकर लूट सके। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपित  कुणाल नीमका के पास एक कॉलेज से मैकेनिक का डिप्लोमा करता है और थर्ड ईयर का स्टूडेंट है। उसे पढ़ाई के लिए फीस भरनी थी जिसके लिए उसे पैसों की आवश्यकता थी। आरोपित मयंक बारहवीं कक्षा का छात्र है जो सारण के सरकारी स्कूल में पढ़ता है। आरोपित रोहित की उम्र 21 वर्ष है तथा गोल्ड फ्लैक सिगरेट की मार्केटिंग का काम करता है और वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल उसी का था। आरोपित  रक्षक भी 12वीं कक्षा का छात्र है। आरोपित गज्जी मोटरसाइकिल मैकेनिक है और वारदात के समय वह मोटरसाइकिल चला रहा था। वारदात के मास्टरमाइंड मनीष की उम्र 32 वर्ष है और उसकी अपनी सुनार की पुश्तैनी दुकान है। आरोपित  लूट की वारदात को अंजाम देने के पश्चात खाटू श्याम जाने की फिराक में थे ताकि इतने समय में मामला ठंडा हो जाए परंतु क्राइम ब्रांच ने उन्हें पहले ही अरेस्ट  कर लिया। मामले में गहनता से जांच तथा देशी कट्टे, चाकू और बकाया पैसों की बरामदगी के लिए आरोपितों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा तथा वारदात के मास्टरमाइंड आरोपित मनीष तथा लूट की वारदात में शामिल आरोपित गज्जी को अरेस्ट  किया जाएगा।

Related posts

मेदांता हॉस्पिटल के मैनेजिंग निदेशक डॉ. नरेश त्रेहान की फर्जी वीडियो बना सोशल मीडिया पर चिकित्सा सम्बन्धी गलत,केस दर्ज

Ajit Sinha

Delhi Solar Eclipse 2020: दिल्ली-NCR में दिखा सूर्य ग्रहण का अदभुत नजारा, देखें तस्वीरें

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी से दो प्रॉपर्टी डीलर,1 बाउंसर सहित 4 लोगों को 6 पिस्टल और 40 जिंदा कारतूस सहित पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x