Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

डीएचबीवीएन ने दिया कर्मचारियों को 1500 रुपए दिवाली टोकन गिफ्ट-पीसी मीणा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक पीसी मीणा की अध्यक्षता में गत दिवस पूर्णकालिक निदेशकों की बैठक हुई। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि बिजली निगम के सी और डी श्रेणी के समानांतर सभी कर्मचारियों को दीपावली त्यौहार के उपलक्ष्य में टोकन गिफ्ट के रूप में 1500 रुपए की राशि दी जाएगी। यह राशि दिवाली से पूर्व ही कर्मचारियों के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के लगभग 16000 कर्मचारियों को यह दिवाली टोकन गिफ्ट की राशि दी जाएगी। इसमें निगम के सभी सी और डी श्रेणी के रेगुलर और अनुबंधित, कॉन्टैक्ट बेस, पार्ट टाइम, डीसी रेट के सभी ऑन रोल कर्मचारी शामिल है। बिजली निगम द्वारा आज सभी संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Related posts

गुरुग्राम:राजस्व विभाग की कार्यक्षमता में सुधार लाने को लेकर एसीएस ने की कंसल्टेशन बैठक।

Ajit Sinha

स्पेज सोसायटी में दो व्यक्तियों ने पति -पत्नी को इसलिए बेरहमी से पीट दिया, की उसे शक था कि उसकी पत्नी इन्हीं के कारण अलग रह रही है -अरेस्ट।

Ajit Sinha

गुरुग्राम: लंग फंक्शन कैंप का आयोजन – डॉ. सारिका वर्मा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x