Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: लड़की से दुष्कर्म, फिर ब्लैकमेल कर 80000 रूपए ऐंठने वाले एक आरोपित को महिला थाना एनआईटी ने किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: एनआईटी महिला थाना की टीम ने आज 19 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपित  को समय पुर इलाके से अरेस्ट किया हैं। अरेस्ट आरोपित का नाम प्रशांत (28) हैं और फरीदाबाद के गांव समय पुर का रहने वाला है। आरोपित की बहन पीड़िता के घर के पास में रहती है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते बताया कि आरोपित का पीडिता के घर के पास आना जाना था। जिसके चलते पीडिता से आरोपित की जान पहचान हुई थी। पीडित लडकी ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपित पीडिता से वर्ष 2020 में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात के सम्बंध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी थी। आरोपित करीब 1.6 वर्ष से पीडिता को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे रहा था।

आरोपित पीड़िता को ब्लैकमेल करके पैसे लेता था। आरोपित ने पीडिता से लगभग 80000/- रूपए लिए है। आरोपित को महिला पुलिस टीम ने समयपुर से रेड करके दुष्कर्म के आरोप में अरेस्ट किया है। आरोपित से पूछताछ में सामने आया की आरोपित ने लडकी से 80000/- रुपए  के करीब लिए है। जो अभी भी उसे पैसे मांग रहा था। आरोपित ने सभी पैसे खर्च कर दिए है। पूछताछ के बाद आरोपित  को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है। 

Related posts

हरियाणा आबकारी विभाग को दो वर्षीय आबकारी नीति 2025-27 के पहले चरण में मिला सकारात्मक रिस्पॉन्स

Ajit Sinha

कॉल सेंटर खोलकर एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी, दो युवतियों समेत तीन अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नहरपार क्षेत्र में एचएसवीपी ग्रीन बेल्ट से अवैध कब्ज़े हटाकर, सघन वन तैयार करें : कृष्णपाल गुर्जर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x