Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद; अतिक्रमण पर कार्रवाई के लिए एफएमडीए द्वारा कमेटी होगी गठित : सुधीर राजपाल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:शहर में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी है। इसके लिए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की ओर से अधिकारियों की टीम गठित की जाएगी। इसमें एफएमडीए के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, कार्यकारी अभियंता और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। एफएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुधीर राजपाल ने लगातार मिल रही शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के लिए आज आयोजित 18वीं कोर प्लानिंग सेल मीटिंग में एक कमेटी का गठन करने का निर्णय लिया।

अतिक्रमण शहर की पुरानी समस्या है और शहर के विभिन्न स्थानों जैसे की बाजार, फूटपाथ, ग्रीन बेल्ट, मुख्य सड़क किनारे पर अवैध कब्जा किया गया है। इस समस्या और लगातार मिल रही शिकायतों से निजात दिलाने के लिए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) सख्त हो गया है। जारी निर्देशों में कहा गया है कि शहर में हो रहे सभी प्रकार के अवैध अतिक्रमण व अवैध निर्माण को रोकने एवं नियमानुसार आगामी कार्रवाई  करने के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी  सुधीर राजपाल ने कहा कि एफएमडीए की यह कमेटी शहर के अन्य स्थानों पर अतिक्रमण की पहचान करेगी और उसपर  कार्रवाई के लिए संबंधित स्थानीय विभाग को पत्र जारी करेगी। कमेटी इन विभागों के नियमित संपर्क में रहेगी और आगामी समीक्षा कमेटी की बैठक में इन अतिक्रमण के कार्यो का भी जायजा हर बार लिया जाएगा।

Related posts

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के यहां हर वर्ष की तरह इस बार भी गणपति महोत्सव का हुआ आगाज़।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: किसानों पर हुए लाठीचार्ज व बिजली बिल के नाम पर हो रही मनमानी वसूली के खिलाफ कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : इनकम टैक्स बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ, सीए कमल लखानी प्रधान चुने गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x