Athrav – Online News Portal
नोएडा

डबल डेकर बस ने पत्थर से लदे ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मारने के बाद नीचे गिरी, सेना के जवान की मौत, कई घायल।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेस वे पर आज सुबह एक तेज रफ्तार प्राइवेट डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पत्थर से लदे ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी और ग्रिल को  तोड़ती हुई नीचे गिर गई।  सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला और नौ घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया इसमें एक की मौत हो गई।  मृतक भारतीय थल सेना का जवान है।  बाकी घायलों की भी हालत गंभीर बनी हुई है। 

पुलिस मामले की जांच कर रही है।  प्राइवेट डबल डेकर बस की हालत बता रही है ये हादसा कितना भीषण था। ये डबल डेकर बस गोरखपुर से लुघियाना जा रही थी, यमुना एक्सप्रेस-वे पर आगरा की तरफ से नोएडा की तरफ जाते समय जैसे ही ग्राम खेडा मोहम्मदाबाद के सामने पहुंची तो बस के चालक ने बस के आगे चल रहे पत्थर लदे ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी , जिससे बाद बस अनियंत्रित होकर यमुना एक्सप्रेस-वे के किनारे लगे लोहे के गाटर को तोड़कर नीचे उतर गई। दुर्घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। बस में करीब 70 व्यक्ति सवार थे। 

एडीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि सूचना मिलते ही पीआरबी और थाना रबूपुरा की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई क्षतिग्रस्त बस में फंसे गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को हाईवे पेट्रोलिंग कर्मचारियों की मदद से बस के हिस्से को काटकर निकाल कर तत्काल उपचार हेतु कैलाश अस्पताल ग्रेटर नोएडा एवं राजकीय जिम्स अस्पताल में एंबुलेंस के द्वारा उपचार हेतु भेजा गया। कैलाश अस्पताल में गंभीर रूप से घायल लवी कुमार की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई  है, लवी कुमार भारतीय थल सेना का जवान है तथा डोगरा रेजीमेंट में तैनात है।  अन्य घायलों की भी हालत गंभीर बनी हुई है, पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही, प्राथमिक जांच बस में सवार मुसाफिरों ने बताया कि ड्राइवर को नींद आने से यह हादसा हुआ है। 

Related posts

आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को मजबूत करने के लिए जाति का कार्ड खेलना उल्टा पड़ा, मंच पर ही हुआ जोरदार विरोध

Ajit Sinha

नौकरी दिलाने के झांसा देकर युवती का सौदा कर बेचने,खरीदने और बलात्कार करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार

Ajit Sinha

होटल में लगी आग के धुएं में फंसे फिजियोथेरेपिस्ट युवती की दम घुटने से मौत, इंजीनियर की हालत गंभीर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x