Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: भगवान का चरित्र बताने वाले महान ऋषि हैं हमारे पूर्वज – राजेश नागर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:हजारों साल पहले भगवान का चरित्र लिखने वाले महान ऋषि वाल्मीकि जी के प्रति हमें कृतज्ञ रहना चाहिए। उन्होंने रामायण लिखी जिसे आज भी हमें भगवान के चरित्र के बारे में जानकारी प्राप्त होती है। यह बात विधायक राजेश नागर ने तिगांव में आयोजित वाल्मीकि जयंती कार्यक्रम में कही।विधायक राजेश नागर ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और लोगों को उनके चरित्र से शिक्षा लेने की प्रेरणा दी।

नागर ने कहा कि ऋषि परंपरा हम सभी भारतीयों की पूर्वज है। हमें अपने ऋषियों को याद करना चाहिए और उनकी शिक्षाओं को अपने जीवन में भी स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि जी का चरित्र समाज के लिए एक सीख है जो हमें बताती है कि हम कभी भी अपने कर्मों के आधार पर श्रेष्ठता को प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने अपने जीवन में बड़े बदलाव किए और समाज को भगवान का महाकाव्य रामायण प्रदान किया। जिसे पढ़ सुनकर हम आज भी भगवान के गुणगान करते हैं। यह उन आदि कवि वाल्मीकि जी की ही कृपा है कि हमारी संस्कृति हजारों वर्षों के बाद भी अटूट है। इस अवसर पर अमन नागर, दयानंद नागर, विक्रम प्रताप सिंह, जितेंद्र चंदेलिया आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related posts

हरियाणा भर के पेट्रोल पंप संचालक हो जाएं सावधान, किसी भी व्यक्ति से डिजीटल माध्यम से राशि लेकर नकदी देने से बचे

Ajit Sinha

खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम के दादा स्वर्गीय जयपाल गौतम का मुक्ति धाम आश्रम पलवल में विधि विधान के साथ किया गया अंतिम संस्कार

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग:सूरजकुंड इंटरनेशनल आत्मनिर्भर क्राफ्ट फेस्टिवल 2026 को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x