Athrav – Online News Portal
नोएडा

ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में, तीसरी मंजिल पर बने फ्लैट से गिरकर घरेलू सहायिका गंभीर रूप से घायल।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा : कोतवाली फेज 2 क्षेत्र में स्थित सेक्टर- 93 के ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी जो लगातार बीजेपी के नेता श्रीकांत के सोसाइटी की महिला के साथ की गई बदसलूकी के कारण देश में काफी समय चर्चा में है वहाँ शुक्रवार देर शाम एक हादसा हुआ है जिसमें एक घरेलू सहायिका तीसरी मंजिल पर बने फ्लैट से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई.  फ्लैट के मालिक ने महिला को नजदीक के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है, जहां आईसीयू में भर्ती महिला की हालत नाजुक बनी हुई है.  

इससे पहले भी 22 सितंबर को 9वीं मंजिल के बालकनी  से गिरकर 42 साल व्यक्ति की मौत हो गई थी. ये तस्वीर है ओमेक्स सोसाइटी में काम करने वाली घरेलू सहायिका कुमारी रुबीना की जो फ्लैट नंबर सी-605, अलेक्जेंड्रा ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी के विनीत कपिला के घर मे घरेलू सहायिका के रूप में कार्यरत थी, शुक्रवार देर शाम एक घरेलू सहायिका तीसरी मंजिल पर बने फ्लैट से नीचे के फ्लोर के टीन शेड पर गिर थी, जिससे उसे गंभीर चोटें आई थी। नोएडा सेंट्रल के एसीपी अब्दुल कादिर ने बताया कि शिवकुमार और उनकी पत्नी ने कुमारी रुबीना को उपचार के लिए सेक्टर-110 यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया है।  

नोएडा सेंट्रल के एसीपी अब्दुल कादिर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई थी. सोसायटी के कई लोगों का कहना है कि महिला तीसरी मंजिल से गिरी नहीं है, बल्कि कूदी है. महिला नीचे के फ्लोर के टीन शेड पर गिरी थी. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इसकी ये हाल गिरने से  हुई है या सुसाइड की कोशिश है, इसकी जांच की जा रही है. कोतवाली पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला जा रहा है.  कुमारी रुबीना के परिजनों को सूचना दे दी गई है.  इससे पहले भी 22 सितंबर को सोसाइटी में फ्लोरेंस सी टावर में 9 वीं मंजिल पर कमरा नंबर 902 में किराए पर अकेले 42 वर्ष श्रीनिधि मूर्ति निवासी थाने महाराष्ट्र की बालकनी  से गिरकर मौत हो चुकी है.

Related posts

किसानों के साथ हुई बर्बरता के खिलाफ किसानों के फूटा गुस्सा, कलेक्ट्रेट पर ट्रैक्टर के साथ किया प्रदर्शन,नोकझोंक

Ajit Sinha

नॉएडा: मनीषा मथुरिया नाम की एक और अनामिका शुक्ला मिली,फर्जी डिग्री पर शिक्षिका की नौकरी कर रही थी, केस दर्ज

Ajit Sinha

कर्ज का लाखों रूपया सहेली को चुकाना ना पड़े, इसलिए सहेली को धोखे से अपने घर बुलाया और उसकी हत्या कर दी, अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x