Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:पति अपने पत्नी की चुन्नी से गला घोंट कर हत्या कर दी, और बाहर से कमरे की कुंडी लगा कर हुआ फरार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: आज सुबह पुलिस को सूचना मिली कि कोहली मोहल्ला मुजेसर में किराए के मकान में  रह रही एक महिला की उसके पति ने चुन्नी से गला घोटकर हत्या कर दी है और दरवाजे को बाहर से कुंडी लगाकर मौके से फरार हो गया है।

सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए एनआईटी डीसीपी नरेंद्र कादयान, एसीपी मुजेसर दलबीर सिंह, थाना प्रभारी कबुल सिंह व सीन ऑफ क्राइम टीम मौके पर पहुंची जिन्होंने घटनास्थल का  मुआयना किया गया। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल में भिजवा दिया है तथा मृतका के परिजनों को सूचना दी जा चुकी है।

पुलिस प्रवक्ता  ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतका की पहचान पूजा पत्नी श्रवण कुमार निवासी निजामपुर, चंबल, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है जिसकी उम्र लगभग 35 वर्ष है। महिला और उसका पति कोहली मोहल्ला में किराए के मकान पर रहते थे। आरोपी पति फैक्ट्री में काम करता था। आरोपी पति की धरपकड़ के लिए क्राइम ब्रांच और थाना की 2  टीमें लगाई गई है आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया  जाएगा। महिला के परिजनों को सूचना दे दी गई है परिजऩ की शिकायत के मुताबिक आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी 

Related posts

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बयान दर्ज करने में देरी पर एएसआई को निलंबित करने के दिए आदेश।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद फ्लाई ओवर से ओला कंपनी के टैक्सी ड्राईवर दिन दहाड़े 45 लाख रूपए से भरा बैंग लेकर हुआ फरार,केस दर्ज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:रायन इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित मोंटेसरी स्नातक और वार्षिक दिवस समारोह में कई दिग्गजों ने की शिरकत।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x