Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

बीजेपी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज भुबनेश्वर में पार्टी के विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज भुबनेश्वर (ओड़िशा) के प्रसिद्ध जनता मैदान में पार्टी के विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया और पार्टी कार्यकर्ताओं से ओड़िशा के विकास के प्रति संकल्पबद्ध रहते हुए प्रदेश में भारी बहुमत से भाजपा की सरकार बनाते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों को मजबूत करने का आह्वान किया। ज्ञात हो कि नड्डा अपने दो दिवसीय ओड़िशा प्रवास के पहले दिन आज भुबनेश्वर में हैं जहाँ वे कार्यकर्ता सम्मेलन के पश्चात् कई संगठनात्मक बैठकें करेंगे। इससे पहले भुबनेश्वर एयरपोर्ट पहुँचने पर आज राष्ट्रीय अध्यक्ष का वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इसके पश्चात् उनके सम्मान में भुबनेश्वर एयरपोर्ट से प्रदेश भाजपा कार्यालय तक एक मेगा बाइक रैली भी निकाली गई।

कार्यकर्ता सम्मेलन में मंच पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष समीर मोहंती, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा, सांसद एवं पूर्व मंत्री जुएल उरांव, पूर्व मंत्री प्रताप चंद्र सारंगी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पुजारी, केंद्रीय मंत्री विश्वेश्वर टुडु, ओड़िशा विधानसभा में विपक्ष के नेता जयनारायण मिश्रा, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल, पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती डी पुरुन्देश्वरी, ओड़िशा के भाजपा सह प्रभारी श्री विजय पाल सिंह तोमर, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्वोत्तर के भाजपा प्रभारी डॉ संबित पात्रा और भुबनेश्वर से पार्टी सांसद श्रीमती अपराजिता सारंगी सहित कई वरिष्ठ नेतागण उपस्थित थे। नड्डा ने कहा कि भाजपा को छोड़ कर आज पूरे देश में कोई भी राजनीतिक पार्टी न तो राष्ट्रीय रह गई है और न ही वैचारिक।

भाजपा के अलावे लगभग सभी राष्ट्रीय राजनीतिक दल, क्षेत्रीय पार्टियों एवं परिवारवादी पार्टियों में बदल कर रह गई है। यह केवल और केवल भारतीय जनता पार्टी है जो कभी भी अपनी विचारधारा से कोई समझौता नहीं करती। जन संघ से लेकर आज तक, हम अपनी विचारधारा के लिए लड़ते रहे। हमारे मनीषी नेताओं ने अपना सर्वस्व अर्पण कर दिया विचारधारा की लड़ाई के लिए। जिस विचारधारा और जिस लक्ष्य को लेकर जन संघ के रूप में हमारी स्थापना हुई थी, आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वे सभी लक्ष्य हम जमीन परसाकार होता हुआ देख रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में धारा 370 धाराशायी हुआ, अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के सिद्धांत को ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के रूप में एक नया आकर मिला। अपनी स्थापना के समय ही हमने लक्ष्य निर्धारित किया था कि हमारे लिए सदैव ‘नेशन फर्स्ट ही लक्ष्य रहेगा लेकिन हम सभी क्षेत्रीय आकांक्षाओं का ध्यान रकहते हुए एकता में अनेकता के भावानुसार सबको एक सूत्र में पिरो कर चलेंगे और भारत को एक मजबूत देश बनायेंगे। आज हम उसी सिद्धांत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहे हैं।

Related posts

कमल के फूल पर दिया एक-एक वोट देश के नए भविष्य की शुरूआत करेगा : नायब सैनी

Ajit Sinha

इंस्टाग्राम दोस्त से शादी करना चाहती थी,पर पहले पति से हुई एक बच्चे, बन गई अड़चन, कर दी उसने अपनी मासूम बच्चे की हत्या।

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस ने 2027 तक नशा मुक्त दिल्ली के सपने को पूरा करने के लिए “मेगा ड्रग डिस्ट्रक्शन इवेंट” का आयोजन किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x