Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद:अमृता अस्पताल में डीसी विक्रम ने ‘अमृता-संकल्प जनरल ड्यूटी असिस्टेंट ट्रेनिंग सेंटर’ का किया उद्घाटन

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:’अमृता-संकल्प जनरल ड्यूटी असिस्टेंट ट्रेनिंग सेंटर’- का उद्घाटन आज फरीदाबाद के अमृता अस्पताल में फरीदाबाद के जिला उपायुक्त विक्रम सिंह द्वारा किया गया इस सेंटर का उद्घाटन माता अमृतानंदमयी मठ के उपाध्यक्ष एवं अमृता विश्व विद्यापीठम के अध्यक्ष स्वामी अमृत स्वरूपानंद पुरी की उपस्थिति में किया गया । इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा और भाजपा नेता टिपर चंद शर्मा भी उपस्थित थे।

यह केंद्र पूरी तरह सुसज्जित व्यावहारिक और डिजिटल लर्निंग लैब में जनरल ड्यूटी असिस्टेंट (जीडीए) प्रशिक्षण पाठ्यक्रम प्रदान करेगा। पाठ्यक्रम छात्रों को 210 घंटे का जीवन कौशल प्रशिक्षण भी प्रदान करेगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वामी निजामृतानंद पूरी ने कहा, “जिस तरह एक मां अपने बच्चे की देखभाल करती है, उसी तरह अम्मा भी यह सुनिश्चित करती है कि उसके सभी बच्चे ना केवल स्वस्थ हों बल्कि अच्छी तरह से पोषित  हों। यह केंद्र  ग्रामीण महिलाओं को सशक्त और रोजगारपरक बनाने में भी मील का पत्थर साबित होगा। फरीदाबाद के जिला उपायुक्त  विक्रम ने कहा अमृता अस्पताल की शुरुआत  उत्तर भारत  लिए एक ‘गेम चेंजर’ है इससे इस  क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिलेंगें।

इस केंद्र में दो अनुभवी प्रशिक्षक होंगे । 35-35  छात्रों के दो बैचों होंगे । कक्षाएं सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चलेंगी। निकट भविष्य में, यह केंद्र एनएसडीसी द्वारा निर्धारित गृह स्वास्थ्य सहयोगी प्रमाणन पाठ्यक्रम भी प्रदान करेगा

Related posts

केंद्रीय राज्य मंत्री को कृष्ण पाल गुर्जर को फरीदाबाद एस्टेट एजेंट्स वैलफेयर एसो. के प्रधान आकाश गुप्ता ने सौपा ज्ञापन।

Ajit Sinha

‘‘हरियाणा 112‘‘ से जुड़े बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले 28 कर्मी सम्मानित

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मुखयमंत्री उड़न दस्ता ने आज 3 अलग -अलग मिठाइयों के वर्कशॉप की छापेमारी, 7700 किलों मिले रसगुल्ले।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x