Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: नशा तस्कर बिजेंद्र उर्फ़ लाला के 3 मकान, 18 दुकानें, 3 गोदामों व एक ऑफिस पर चला जिला प्रशासन का बुल्डोजर।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: जिला पुलिस और नगर निगम प्रशासन की संयुक्त टीम ने आज थाना मुजेसर क्षेत्र में नशा तस्कर बिजेंद्र उर्फ़ लाला द्वारा नशा तस्करी में अवैध रूप से मोटी कमाई करके अर्जित की गई प्रॉपर्टी पर आज सुबह बुल्डोजर चला दिया। इस तोड़फोड़ की कार्रवाई में 3 मकान, 18 दुकानें व 3 गोदाम व एक ऑफिस शामिल हैं। इस तोड़फोड़ की कार्रवाई के दौरान डीसीपी सेंट्रल मुकेश मल्होत्रा व एनआईटी डीसीपी नरेंद्र कादियान के नेतृत्व भारी पुलिस फाॅर्स मौजूद थी। जबकि एमसीएफ एक्सईएन पद्म भूषण ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में उपस्थित थे।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नशा तस्करी के खिलाफ फरीदाबाद पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पिछले कुछ दिनों में फरीदाबाद पुलिस ने अवैध तरीके से कमाई गई काफी संपत्ति ध्वस्त की है। आज फरीदाबाद पुलिस ने नशा तस्कर बिजेंद्र उर्फ लाला द्वारा नशा व शराब तस्करी करके केंद्रीय लोक निर्माण विभाग की भूमि पर अवैध कब्जा करके बनाए गए  25 इमारतों को ध्वस्त किया है जिसमे 18 दुकानें, 3 मकान, 3 गोदाम व 1 ऑफिस शामिल है। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग की करीब ढ़ाई एकड़ जमीन पर कई जगह अवैध कब्जे किए हुए थे जिसे कब्जा मुक्त करवाकर सीपीडब्ल्यूडी के हवाले किया गया। 

प्रशासन द्वारा अवैध कब्जे हटाने का नोटिस दिया गया था। इसके पश्चात जिला उपायुक्त विक्रम के दिशा निर्देश पर नायब तहसीलदार बड़खल सुरेश कुमार, नायब तहसीलदार धौज करण कुमार तथा एमसीएफ एक्सईएन पद्म भूषण को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। तोड़फोड़ से एक दिन पहले डीसीपी एनआईटी नरेंद्र कादयान के नेतृत्व में फ्लैग मार्च भी निकाला था। नशा तस्कर लाला व उसके परिजनों के अपराधों की लिस्ट बहुत लंबी है। शुरू में वह शराब तस्करी करने लगा और वर्ष 2011 से अवैध मकान बनाकर रह रहा है।  इसके पश्चात आरोपित  हत्या, नशा तस्करी,  लड़ाई झगड़ा जैसी वारदातों में शामिल रहा। आरोपित लाला और उसके परिवार के खिलाफ फरीदाबाद में 32 मुकदमे दर्ज हैं जिसमें 21 मुकदमे लाला के खिलाफ, 7 उसके भाई कन्हैया, 3 लाला की साली तथा 1 लाला की मां के खिलाफ है। लाला कई बार जेल की हवा खा चुका था। आज फरीदाबाद पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा लाला द्वारा अवैध तरीके से बनाई गई इमारतों को ध्वस्त करके अपराधी लाला के काले साम्राज्य को खत्म किया गया है।

Related posts

एनसीबी कण्ट्रोल रूम को 9050891508 पर दें गुप्त सूचना, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने नशा न करने की शपथ ली-श्रीकांत जाधव

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड के भक्तों का अपमान मत करो, पियाऊ के ये मटके भक्तों के पैसों से ख़रीदे गए हैं, इसे मत तोड़ों,-वीडियो सुने।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से तीन एचसीएस अधिकारियों के तबादले एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x