Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: महिला दोस्त से जबरन बलात्कार करने के एक आरोपित को पुलिस ने किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: महिला थाना एनआईटी की टीम ने महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपित को गुरुग्राम से अरेस्ट किया है। अरेस्ट किए गए आरोपित सौरभ , उम्र 20 साल हैं, और ये आरोपित एनआईटी क्षेत्र का रहने वाला हैं।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अरेस्ट आरोपित  सौरभ ( 20) एनआईटी का रहने वाला है। आरोपित कंपनी में सफाई का काम करता है। आरोपित पीडित महिला का पडोसी है।

आरोपित को महिला थाना पुलिस ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर गुरुग्राम के वजीरपुर एरिया से रेड कर थाना एनआईटी के दुष्कर्म के मामले में अरेस्ट  किया है। आरोपित  से वारदात में प्रयोग मोबाईल फोन को बरामद कर लिया गया है। पीडिता ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपित  से पिछले कुछ दिनों पहले ही दोस्ती हुई थी। आरोपित ने पीडित महिला को घर में अकेला देख कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था।

आरोपित ने वारदात के संबंध में किसी को बताने पर अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने व परिवार वालो को जान से मारने की धमकी दी थी। महिला की शिकायत पर महिला थाना एनआईटी में मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरु कर दी। आरोपित को अरेस्ट करने के लिए महिला पुलिस ने फरीदाबाद की डबुआ कॉलोनी व गुरुग्राम में रेड की है। आरोपित से पूछताछ में सामने आया कि आरोपित पुलिस से बचने के लिए घर से फरार चल रहा था। आरोपित  को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। 

Related posts

गर्भवती महिला का पैर फिसला, प्रथम तल से गिरी नीचे, नवजात की हालत नाजुक

Ajit Sinha

फरीदाबाद जिले में एक महीने तक आवासीय भवन ,इकाइयों, कंपनियों, कार्यालयों को किराए पर दिया तो बुरे फसोगेँ : डीसी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: निजी कंपनी के एक स्टाफ को बलात्कार के केस में फंसाने की धमकी देकर लाखों रुपए वसूलने वाली महिला पकड़ी गई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x