Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद के सांसद व केंद्रीय भारी एंव ऊर्जा मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कराया बीपी चेक -पढ़े

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72वें जन्मोत्सव पखवाड़ा के तहत आज निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन सूरजकुंड दयाल बाग रेसिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी के ऑफिस में किया गया। इस स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन भाजपा के जिला सचिव हरेन्द्र भड़ाना द्वारा किया गया। इस शिविर का शुभारंभ केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशिष्ठ तिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक सीमा त्रिखा, वरिष्ठ भाजपा नेता संदीप जोशी उपस्थित थे।

उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि स्वास्थ्य जांच शिविर एक सराहनीय कदम है और इस स्वास्थ्य जांच से निश्चित तौर पर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी फायदा होगा। लोगों को ऐसे स्वास्थ्य जांच शिविर का फायदा जरूर उठाना चाहिए। ऐसे आयोजनों को लगातार करते रहना चाहिए। ताकि जो लोग बीमार हैं उनको आसानी से डॉक्टर और दवाई उपलब्ध हो जाए।

स्वास्थ्य जांच शिविर में आंखों का इलाज , बीपी, शुगर टेस्ट, कोलेस्ट्रॉल टेस्ट निशुल्क किए गए।इस अवसर पर रेसिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी के लोगों द्वारा केंद्रीय राज्य मंत्री को लोगों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया जिस पर केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने तुरंत संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को फोन कर जल्दी से जल्दी समस्याओं का निवारण करने के निर्देश दिए।

Related posts

फरिदबाद जिले में जजपा पार्टी में हर रोज हो रही बढ़ोतरी, कई लोग हुए शामिल।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने आज अवैध रूप से विकसित किए जा रहे पांच अवैध कालोनियों को तहस -नहस व 25 डीपीसी व पांच निर्माणों को किया ध्वस्त।

Ajit Sinha

फरीदाबाद नगर निगम के कमिश्नर यश गर्ग ने 60 एसडीओ और जई को इधर से उधर किए हैं, लिस्ट जरूर पढ़े।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x