Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: भारी बारिश के अनुमान के चलते जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: जिला मजिस्ट्रेट व जिला आपदा प्रबंधन अथॉरिटी के चेयरमैन विक्रम ने 23 सितंबर को मौसम विभाग द्वारा भारी बरसात की आशंका के मद्देनजर जिला के सभी कारपोरेट कार्यालय व प्राइवेट संस्थानों के लिए एडवाइजरी जारी की है। जिला मजिस्ट्रेट ने अपनी एडवाइजरी में सभी प्राइवेट कॉर्पोरेट संस्थानों को सलाह दी है कि वह 23 सितंबर को अपने कर्मचारियों को (वर्क फ्रॉम होम) घर से ही कार्य करने के लिए निर्देशित करें। उन्होंने कहा कि इससे सड़कों पर यातायात का दबाव कम रहेगा और प्रशासन की विभिन्न सरकारी एजेंसियों द्वारा सड़कों व ड्रेनेज की मरम्मत का कार्य तेजी से किया जा सकेगा। इसके साथ ही जिला मजिस्ट्रेट ने सभी शिक्षण संस्थानों, स्कूल व कॉलेजों को भी जनहित में 23 सितंबर को बंद रखने की सलाह दी है।

Related posts

फरीदाबाद : ग्रीन फिल्ड कालोनी में नवरात्रों के पावन अवसर दो अलग -अलग जगहों पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बल्ल्भगढ़ के गांव साहुपुरा में एक दलित शख्स की सिर पकड़ कर दीवार में चोट मार-मार कर की हत्या, केस दर्ज।

Ajit Sinha

कांग्रेस विधायक के बड़े भाई पिछले 9 दिनों से हैं लापता, गृह मंत्री अनिल विज ने एसपी को एसआईटी बना तलाशने के दिए निर्देश।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x