Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली

बीती रात तेज रफ़्तार एक ट्रक ने फुटफाथ पर सो रहे 6 लोगों को कुचला, 4 की मौत , दो गंभीर, चालक ट्रक लेकर फरार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
राजधानी दिल्ली के सीमापुरी इलाके में देर रात फुटपाथ पर सो रहे 6 लोगों को एक तेज रफ़्तार ट्रक ने कुचल दिया। इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज एक हॉस्पिटल में चल रहा है उनकी हालत अभी भी चिंताजनक  बनी हुई हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार  देर रात लगभग 1:51 बजे एक अज्ञात कैंटर डीटीसी डिपो रेड लाइट को पार करते हुए डीएलएफ की ओर जा रहा था ,तेज रफ्तार और बेकाबू ट्रक ने डिवाइडर पर सो रहे 6 लोगों को कुचल दिया। इस सड़क हादसे में 4 लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान करें पुत्र जावेद निवासी सीमापुरी, छोटे खान, निवासी सीमापुरी, शाह आलम पुत्र साल निवासी सीमापुरी, राहुल पुत्र राम निवासी विक्रम एनक्लेव शालीमार गार्डन, साहिबाबाद, उत्तर प्रदेश के रूप में की गई है

जबकि दो घायलों की पहचान मनीष पुत्र रमेश निवासी तुलसी निकेतन, साहिबाबाद, प्रदीप पुत्र कुमार निवासी ताहिर पुर ,दिल्ली के रूप में हुई है। जांच में पता चला है कि कितना देर रात की है ट्रैक्टर चालक तेजी से आ रहा था फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कुचलते हुए भाग गया फिलहाल पुलिस टीम जांच कर रही है, इलाके के थाने में  सम्बंधित धाराओं  में मामला दर्ज कर दिया गया है और इलाके के सीसीटीवी फुटेज कमरों की भी जांच की जा रही है ताकि आरोपी कैंटर चालक को गिरफ्तार किया जा सके.

Related posts

रिलेशनशिप में मिले धोखे पर खुलकर बोलीं दीपिका पादुकोण, कहा- उसे रंगे हाथों पकड़ लिया था, वावजूद इसके दिया दूसरा मौका

Ajit Sinha

सीबीआई ने एएनटीएफ,क्राइम ब्रांच में तैनात हेड कांस्टेबल संजय को दो लाख रिश्वत लेते धर दबोचा,एसआई ,एएसआई सस्पेंड, इंस्पेक्टर लाइन हाजिर।  

Ajit Sinha

मुख्य सचिव के बाद अब प्रधान वित्त सचिव ने भी चुनी हुई सरकार का आदेश मानने से किया इन्कार-आतिशी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x