Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

देवरानी ने बुजुर्ग जेठानी को सड़क गिरा कर सरेआम डंडों से बुरी तरह पीटा, वीडियो वायरल

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा के कोतवाली एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र में स्थित सेक्टर- 135 गांव नंगली वाजिदपुर में रिश्तो को शर्मसार करने का मामला सामने आया है, जहां एक मामूली विवाद होने पर बुजुर्ग जेठानी को उसकी देवरानी में सरेआम डंडे से बुरी तरह पीटा. इस दौरान घर के अन्य सदस्य मूकदर्शक बने रहे, सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है और पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही इस वीडियो में देखा जा सकता है,कि एक बुजुर्ग महिला को एक दूसरी महिला डंडों से पीट रही है। वहां पर मौजूद 2 लोग महिलाओं के इस मारपीट को देख रहे हैं,

लेकिन पीड़िता को बचाने का कोई प्रयास नहीं करते हैं। दरअसल जो बुजुर्ग महिला पीट रही है उसका नाम पुष्पा है जबकि पीटने वाली महिला का नाम देवयानी है, दोनों महिलाओं के बीच का रिश्ता देवरानी और जेठानी का है।

जानकारी के अनुसार एक मामूली विवाद को लेकर यह मारपीट हुई जिसमें देवरानी ने अपनी जेठानी पुष्पा को जमीन पर गिरा कर डंडों से पीटा और जब उठ कर बचने का प्रयास कर रही थी तो उसे दोबारा पटक कर पीटती रहती है। इस मारपीट का वीडियो वहां मौजूद एक शख्स ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और पीड़िता पुष्पा का मेडिकल कराने के बाद देवरानी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार इससे पहले भी दोनो के बीच झगड़े में उसे शिकायत मिली थी और उसने दोनों पार्टियों को 107/16 धाराओं में पाबंद किया था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, उसके बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

गुरु द्रोण मेले में हुड़दंग मचा रहे युवकों पर पुलिस ने जमकर बरसाई लाठियां किया सरेआम इलाज-देखें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: व्हाट्सएप पर लड़की के आइकन फोटो लगा कर अश्लील फोटो शेयर करने वाला आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

तेज रफ्तार का कहर, डंपर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 2 की मौत।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x