Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

सीएम फ़्लाइंग, फरीदाबाद टीम ने राशन डिपो के गोदाम में की छापेमारी की कार्रवाई, कालाबाजारी हुआ उजागर -केस दर्ज।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: सीएम फ़्लाइंग, फरीदाबाद एंव खाद्य एंव आपूर्ति की संयुक्त टीम ने आज राशन डिपो के गोदाम में छापेमारी की कार्रवाई करते हुए गेहूं की कालाबाजारी का मामला उजागर किया हैं। इस राशन डिपो में स्टॉक से कहीं ज्यादा गेहूं की बोरियां बरामद की गई हैं। ये भी मामला सामने आया है कि राशन डिपो किसी और के नाम से अलॉट था और चला कोई और रहा था। इस संबंध में एक मुकदमा सारन थाना में दर्ज किया गया। और राशन डिपो चला रहे शख्स को हिरासत में लिया गया है, और गेहूं के सभी कट्टे को अपने कब्जे में पुलिस ने ले लिया है।

सीएम फ़्लाइंग के डीएसपी राजेश चेची जानकारी देते हुए बताया कि सीएम फ़्लाइंग की टीम को वीरवार को एक गुप्त सूचना मिली कि जवाहर कॉलोनी, एनआईटी फरीदाबाद में वेद प्रकाश पुत्र पुरुषोत्तम लाल के नाम एक सरकारी राशन की दुकान अलाट है जिसको परमानंद उर्फ भोला नामक व्यक्ति द्वारा चलाया जा रहा है। राशन डिपो संचालक द्वारा सरकारी राशन के गेहूं को प्राइवेट प्लास्टिक बैगों में भरकर स्थानीय बाजार में बेचने की तैयारी की जा रही है। यदि फोरी रेड की जाए तो सरकारी राशन के गेहूं की कालाबाजारी का मामला सामने आ सकता है।

उनका कहना हैं कि प्राप्त सूचना के आधार पर सीएम उड़नदस्ता निरीक्षक जगदीश की टीम द्वारा संदीप निरीक्षक एवं अखिल उप- निरिक्षक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग फरीदाबाद के साथ वेद प्रकाश उपरोक्त के राशन डिपो का औचक निरीक्षण किया गया। रिकॉर्ड अनुसार इस राशन डिपो पर केवल 91 बैग 45.5 क्विंटल गेहूं होने चाहिए थे लेकिन वहां पर 91 बैगो के अतिरिक्त 265 बैग ( *132.5 क्विंटल)* सरकारी राशन का गेहूं अधिक रखा मिला।

उनका कहना है कि 265 बैगों में से 106 बैग गेहूं को कालाबाजारी के लिए अन्य प्लास्टिक बैगों में भरकर रखा हुआ था। इस बारे में राशन डिपो पर मौजूद परमानंद भोला कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इस संबंध में संदीप निरीक्षक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग फरीदाबाद की तहरीर पर स्थानीय पुलिस थाना सारन में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। मौका से परमानंद उर्फ भोला को हिरासत में लेते हुए 265 बैग सरकारी राशन के गेहूं को भी कब्जा में लिया गया है।

Related posts

फरीदाबाद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ने और घटने का सिलसिला जारी, अब मरीजों की संख्या 185 तक पहुंची। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी के एक मकान में अकेली महिला डकैतों से लड़ती रही, और डकैत ले गए 50 लाख के सोना और नगदी।

Ajit Sinha

डीएचबीवीएन ने निष्क्रिय 33 केवी व 11 केवी बिजली लाइनों को हटाने के दिए निर्देश

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x