Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

ऑनलाइन सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक आरोपित को किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: आज थाना सदर, गुरुग्राम पुलिस ने देह व्यापार के लिए ऑनलाइन महिलाएं व उनका रेट फिक्स करने वाले आरोपित को अरेस्ट करके इस सैक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस टीम ने यह कार्रवाई फर्जी ग्राहक बना करके पहले आरोपित के पास भेजा , उसने पहले तो अपने मोबाइल फोन पर लड़कियों की तस्बीर पसंद करने के लिए दिखाया और रेट तय किए, और पैसे लेने के बाद पुलिस टीम ने इस आरोपित को रंगे हाथों अरेस्ट कर लिया।

पुलिस प्रवक्ता जानकारी देते हुए बताया कि सहायक पुलिस आयुक्त मुख्यालय, गुरुग्राम के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुलिया थाना सदर, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने सैक्टर-38, गुरुग्राम की मार्किट के पास से ऑनलाइन रेट फिक्स करके देह व्यापार हेतु महिलाएं उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति को मोबाइल पर कॉल और मैसेज के माध्यम से संपर्क किया गया जिसने व्हाट्सएप के माध्यम से महिलाओं के फोटो भेजे और लड़कियां/महिलाएं चुनने के लिए कहा। पुलिस द्वारा तैयार किए गए बोगस ग्राहक द्वारा फोटो वापस भेजकर रेट फिक्स किए।

उनका कहना हैं कि पुलिस टीम द्वारा सभी कानूनी औपचारिकताओ को पूरा करके तैयार की गई पुलिस रेडिंग टीम द्वारा बोगस ग्राहकों के माध्यम से व्हट्सएप के माध्यम से देहव्यापार के लिए रेट व लड़कियां/महिलाएं तय करने वाले आरोपित *ओम प्रकाश* को अरेस्ट किया गया, जिनके खिलाफ थाना सदर, गुरुग्राम में IMMORAL TRAFFIC PREVENTION Act. की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके आरोपित को अरेस्ट किया गया है। उनका कहना हैं कि पुलिस टीम द्वारा *आरोपित के कब्जा से 1 कार, 1 मोबाईल फोन व 3 हजार रुपयों की नगदी बरामद* की गई है। आरोपित को आगामी कार्रवाई के लिए अदालत में पेश किया जाएगा। मुकदमा अनुसंधान अधीन है।

Related posts

फरीदाबाद:सीपी राकेश आर्य ने सभी डीसीपी के साथ की क्राइम रिव्यू साथ मीटिंग कर अपराध पर अंकुश लगाने के दिए निर्देश

Ajit Sinha

फरीदाबाद नगर निगम में मेडिकल ऑफिसर हेल्थ “नीतीश परवाल” 3 लाख रूपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।

Ajit Sinha

सीपी और डीसी स्ट्रांग रूम व काउंटिंग सेंटर का वरिष्ठ अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x