Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नीलम पहलवान ने रचा इतिहास, जेजेपी अध्यक्ष राजेश भाटिया ने किया स्वागत।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया में अपनी टीम के साथ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नीलम पहलवान के निवास फरीदाबाद सेक्टर- 14 में फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उन्हें बधाई दी। जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया ने कहा कि किर्गिस्तान में हुई नौवीं वर्ल्ड स्ट्रेंथ लिफ्टिंग चैंपियनशिप में फरीदाबाद की बेटी नीलम पहलवान ने 467.5 किलो भार उठा कर भारत की गोद में गोल्ड मेडल जीतकर लाई हैं यह हम सभी देशवासियों के लिए गौरव की बात है।

जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया ने कहा कि फरीदाबाद की बेटी नीलम पहलवान देश के साथ-साथ फरीदाबाद का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि  बेटी नीलम पहलवान के सहयोग के लिए हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और जजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला से बात कर उन्हें सम्मानित और आर्थिक सहयोग दिलाने का प्रयास करेंगे ताकि बेटी को भविष्य में अपनी प्रतिभा का भली-भांति प्रदर्शन करने का अच्छा अवसर मिल सकें।

राजेश भाटिया ने अगली कड़ी में कहा कि फरीदाबाद की बेटी नीलम पहलवान ने वेटलिफ्टिंग  में परचम लहराते हुए भारत को  गोल्ड दिलाकर ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है।उनका सम्मान करने के लिए जननायक जनता पार्टी से जिला कोषाध्यक्ष-गगन अरोड़ा, हातम अधाना, राहुल झा, विकास सिंह, उपेंद्र चीमा, बॉबी सितोलिया, राहुल अधाना व अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related posts

फरीदाबाद: राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्रीमती सीमा त्रिखा का फरीदाबाद में समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

Ajit Sinha

हरियाणा दिवस पर राज भवन में सांस्कृति कार्यक्रम आयोजित, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय व सीएम मनोहर ने प्रदेशवासियों को बधाई दी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :सारन थाना ने एक गैस एजेंसी के मैनेजर सहित 3 कर्मचारियों के खिलाफ गैस की कालाबाजारी करने का केस दर्ज किया हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x