Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकी घटना शामिल छह खूंखार अपराधियों को भारी तादाद में हथियार समेत किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने आज 6 खूंखार अपराधी को अरेस्ट किया जो आतंकी घटना में शामिल थे। अरेस्ट किए गए अपराधियों के नाम वकील उर्फ़ बिल्ला, 24 वर्ष, निवासी जिला कैथल, हरियाणा, पिछले दो मामले; वर्तमान में चार आपराधिक मामलों में वांछित चल रहा था। उसे गत 2 सितंबर -22 को करनाल बाईपास, दिल्ली से पकड़ा गया था, विक्रम सिंह उर्फ़ विक्की, 23 वर्ष,निवासी वीपीओ बालू, पीएस कलायत, जिला कैथल, हरियाणा , एक पूर्व का मामला और वर्तमान में चार मामलों में वांछित चल रहा था । उन्हें गत 2 सितंबर 22 को मावी कलां, पटियाला, पंजाब से गिरफ्तार किया गया था,

परगट सिंह उर्फ़ परगट, 28 वर्ष, निवासी ग्राम खोजा माजरा, पीएस सरहिंद, जिला फतेहगढ़ साहिब, पंजाब, एक आपराधिक मामले में वांछित चल रहा था ,उन्हें गत 2 सितंबर -22 को पट्टो हीरा सिंह, मोगा, पंजाब से गिरफ्तार किया गया था, गुरजंत सिंह, 24 वर्ष, निवासी नंगल बरौदी, खरड़, एसएएस नगर, मोहाली, पंजाब, पिछले दो मामले और वर्तमान में चल रहे दो अन्य आपराधिक मामलों में वांछित हैं। उसे गत 5 सितंबर 22 को हड्डो, समराला, लुधियाना, पंजाब से गिरफ्तार किया गया था, अजय उर्फ़ मानसिक, 22 वर्ष,

निवासी एच. नं. 719, राजीव कॉलोनी, सेक्टर-17, पंचकुला, हरियाणा, पिछले तीन मामले; वर्तमान में एक आपराधिक मामले में वांछित चल रहा था , उसे गत 3 सितंबर 22 को माजरी चौक, ओल्ड पंचकूला, हरियाणा से गिरफ्तार किया गया था व गगनदीप उर्फ़ राहुल पंडित उर्फ़ गोग्गी, 30 वर्ष, निवासी जीरा कच्चा रोड, सामने, दशहरा ग्राउंड, फिरोजपुर सिटी, पंजाब, पिछले पांच मामले, उसे गत 5 सितंबर 22 को एसएएस नगर, मोहाली, पंजाब से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने इनके कब्जे से एक मोटर साइकिल, चार पिस्टल, 5 मैगजीन, 20 जिन्दा कारतूस एक ग्रेनेड, एक ब्रेजा कार , एक सेल फोन व कागज बरामद किए हैं। इन सभी अपराधियों पर हत्या जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं।

Related posts

सीएम घर-घर राशन योजना पर केंद्र की रोक के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान।

Ajit Sinha

सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, सरकारी गाड़ी पर चढ़कर नुकसान करने के मामले में सफाई कर्मचारी यूनियन का सदस्य पकड़ा गया, बेल

Ajit Sinha

अस्पताल ने दिया था डेथ सर्टिफिकेट, दफनाने से पहले जी उठी महिला, जाने कैसा होता है मौत का अनुभव

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x