Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

पत्नी और दो बच्चों को चाकू मार खुद को भी चाकू मार कर किया घायल, पत्नी की मौत।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मीनगर इलाके में घरेलू विवाद में पति ने अपनी पत्नी और दो बच्चों को चाकू मारकर खुद को भी घायल कर आत्महत्या का प्रयास किया..महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि बाकी का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार एसी रिपेयरिंग का काम करने वाला नीरज लक्ष्मी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरु अंगद नगर के एक फ्लैट में पत्नी और दो बेटों के साथ रहता था। एक बेटी की उम्र 12 साल है जबकि दूसरे बेटे की उम्र 8 साल है। बताया जा रहा है कि नीरज और उसकी पत्नी के बीच फ्लैट बेचे जाने को लेकर विवाद चल रहा था। मकान पत्नी के नाम था वह उसे बेचकर पालम इलाके में दूसरा मकान खरीद कर रहना चाहती थी, लेकिन इसके लिए नीरज तैयार नहीं नहीं था। इसी बात को लेकर दोनों में अक्सर लड़ाई होती थी। अब मामला वीमेन सेल में भी चल रहा था।

मंगलवार रात भी इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच लड़ाई हो गई, इस दौरान नीरज ने अपना आपा खो दिया और उसने चाकू से पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर दिया और बीच बचाव करने आए दोनों बेटों पर भी हमला कर दिया , इसके बाद नीरज ने खुद को भी चाकू मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। शोर-शराबा सुनकर पड़ोसी पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी , सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची , और घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

.जहां डॉक्टरों ने नीरज की पत्नी को मृत घोषित कर दिया जबकि नीरज की हालत नाजुक बताई जा रही है. नीरज के दोनों बेटे की हालत खतरे से बाहर है। .पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है . क्राइम टीम और एफएसएल की टीम से घटनास्थल की जांच कराई गई है. पुलिस का कहना है कि आरोपी नीरज के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है .

Related posts

दिल्ली, सीपी राकेश अस्थाना ने आज पुलिस हेड कवाटर परिसर में ज्ञान केंद्र का किया उद्घाटन।

Ajit Sinha

दोस्त मोनू को मोबाइल फोन का लॉक खुलवाने के लिए था, वह फोन वापिस नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने विवेक की हत्या कर दी।

Ajit Sinha

धूल चेहरे पर थी, आईना साफ करता रहा’, लेकिन मोदी जी तो आईना साफ करते नहीं, तोड़ देते हैं, आईना-लाइव वीडियो-सुने।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x