Athrav – Online News Portal
गाज़ियाबाद दिल्ली

केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने डॉ बीरबल झा को ‘ग्लोबल स्किल ट्रेनर अवार्ड’ से प्रदान किया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गाजियाबाद: ‘इंग्लिश फॉर ऑल’ का नारा बुलंद करते हुए भारत में अंग्रेजी प्रशिक्षण में क्रांति लाने वाले डॉ बीरबल झा को इस वर्ष शिक्षक दिवस के अवसर पर ‘ग्लोबल स्किल ट्रेनर अवार्ड-2022’ से सम्मानित किया गया।

यह प्रतिष्ठित पुरस्कार जनरल वीके सिंह, केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री और सड़क परिवहन और राजमार्ग द्वारा डॉ बीरबल को दिल्ली-एनसीआर के हाई-टेक इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में प्रदान किया गया।

अनुभवी अंग्रेजी भाषा विशेषज्ञ शिक्षक डॉ बीरबल झा ने हाल ही में भारत में टॉप -20 सेल्फ हेल्प ऑथर के समूह में 5वां स्थान प्राप्त किया है। डॉ बीरबल को पुरस्कार प्रदान करते हुए जनरल वीके सिंह मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कहा कि हमारे जिंदगी में सबसे ज्यादा मायने रखता है कि हम बात कैसे करते हैं और चलते हैं।
डॉ झा की सराहना करने वाले हाई-टेक ग्रुप के अध्यक्ष आनंद प्रकाश ने कहा कि भारत सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री मुरली मनोहर जोशी की बदौलत समाज के निचले तबके के लाखों छात्र तकनीकी शिक्षा हासिल करने में सक्षम हुए हैं। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग देश में निजी तकनीकी कॉलेजों के लिए दरवाजे खोल रहा है।

Related posts

खरगे का मोदी पर हमला: – बिहार में चुनावी भाषण दे सकते हैं, पर पहलगाम हमले पर सर्वदलीय बैठक में नहीं आ सकते

Ajit Sinha

मोबाइल विवाद में डबल मर्डर और दो युवकों की हालात गंभीर, पुलिस कार्रवाई में जुटी।

Ajit Sinha

अपने 10वें दीक्षांत समारोह में केजरीवाल सरकार के डीटीयू ने 3600 से अधिक छात्रों को सौंपी उनकी डिग्रियां

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x