Athrav – Online News Portal
अपराध उत्तर प्रदेश

लखनऊ पुलिस प्रशासन ने होटल लेवना के दो मालिकों राहुल और रोहित अग्रवाल व मैनेजर को लिया हिरासत में।

अमोद श्रीवास्तव की रिपोर्ट 
लखनऊ: जिला पुलिस प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने होटल लेवाना अग्निकांड में अबतक की गई जांच पड़ताल की जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह लगभग 7 बजकर 35 मिनट पर इस होटल में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके आधे घंटे में पुलिस अधिकारी पहुंचे, एसडीआरएफ की टीम पहुंची, लेवाना होटल में कुल 30 कमरे हैं, इनमें 18 कमरे फुल थे। इस अग्निकांड में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी हैं। 

इस होटल के मालिकों को हिरासत में लिया गया , जिनके नाम राहुल और रोहित अग्रवाल हैं, होटल के मैनेजर को भी हिरासत में लिया गया है। इस घटना स्थल का फॉरेंसिक एडिट टीम ने सइन्सेटिफिक मुआयना किया,  जेसीबी से तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया।  पूरी टीम ने ऑपरेशन में अच्छा काम किया। 7 फायर कर्मी बेहोश हुए,इलाज चल रहा है।
 खबर ये भी आ रही हैं कि जिला प्रशासन ने होटल लेवाना को सील करने और ध्वस्त करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

Related posts

साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले तीन आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

एक महीने तक चलाए गए ऑपरेशन मुस्कान से 72 परिवारों के घर में लौटाई गई खुशी, सम्मानित : पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह

Ajit Sinha

ऑनलाइन गेमिंग एवं साइबर धोखाधड़ी में संलिप्त एक गिरोह का किया पर्दाफाश, 04 आरोपितों को किया अरेस्ट-वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x