Athrav – Online News Portal
अपराध खेल फरीदाबाद

फरीदाबाद: एथलेटिक्स के एक 16 वर्षीय खिलाडी की चाकू मारकर थाना सेंट्रल क्षेत्र में हत्या कर दी, कार्रवाई में जुटी पुलिस।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: थाना सेंट्रल इलाके में मंगलवार देर शाम एक नाबालिग एक साईकिल सवार लड़के की किसी बात को लेकर दूसरे अज्ञात साईकिल सवार ने चाकू मार कर हत्या कर दी। हत्या करने वाला साइकिल सवार शख्स इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक बच्चे की लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देर रात जिले के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं जहां पर इस वक़्त पोस्टमार्टम की तैयारी पुलिस कर रही हैं।

एसीपी क्राइम सुरेंद्र श्योराण बताते हैं कि कल मंगलवार की शाम लगभग 7 बजे प्रियांस , उम्र 16 साल , निवासी संजय कॉलोनी,फरीदाबाद सेक्टर-12 खेल परिसर से प्रैक्टिस करके अपने घर की ओर साइकिल पर सवार होकर जा रहा था जैसे ही वह सेक्टर -12 निकट कन्वेंशन हॉल पहुंचा तो वहां पर एक दूसरे साइकिल सवार ने उसे चाकू घोंप दिया जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। और चाकू मारने वाला शख्स घटना स्थल से फरार हो गया जो अभी पूर्ण रूप से अज्ञात हैं, ये मृतक बच्चा एथलेटिक्स का खिलाडी था।

उनका कहना है कि इस वारदात के बाद इलाके की पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर तुरंत पहुंच गई , और अपनी कार्रवाई में जुट गई हैं , पूरे जांच पड़ताल के बाद प्रियांस की लाश को देर रात जिले के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया। आज मृतक प्रियांस के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उनका कहना हैं कि इस हत्याकांड के आरोपित को पकड़ने के लिए उनकी कई टीमें जुट गई हैं , सवाल के जवाब में उनका कहना हैं कि हत्या की वजह का पता अभी नहीं चल सका हैं, जल्द ही इस केस आरोपित को अरेस्ट कर लिया जाएगा।

Related posts

एक युवती ने जिला अस्पताल के शौचालय में एक बच्चे को जन्म दे दिया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एक व्यापारी के बेटे हिमांशु भाटिया की चाकू मार कर सनसनीखेज हत्या कर दी -आरोपित फरार हैं, तलाश में जुटी पुलिस ,

Ajit Sinha

पहला ऑनलाइन तबादला अभियान:हरियाणा सरकार ने स्पष्ट की ‘नोशनल वैकेंसी’ और ‘नोशनल कैटेगरी’

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x