Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

निजी स्कूल में पढ़ने वाली 7 वर्षीय बच्ची की मौत, स्कूल प्रशासन ने कहा, उलटी -दस्त से ग्रस्त, विसरा रिपोर्ट जांच के लिए भेजा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: बादशाहपुर थाना पुलिस की टीम ने एक स्कूल में पढ़ने वाली सात वर्षीय बच्ची की हुई  मौत, के बाद उसका पोस्टमार्टम बोर्ड के द्वारा करा गई, और उसका वीडियोग्राफ़ी कराकर तथा उसका विसरा जांच के लिए एफएसएल मधुबन में भेज दिया हैं। आगे की कार्रवाई विसरा  रिपोर्ट आने के बाद ही किया जाएगा।    

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक गत 25 अगस्त -2022 को ग्राम बेहरामपुर, सेक्टर- 71 गुरुग्राम में कैप्टन चंदन लाल एसपीएल मिडिल स्कूल फॉर द ब्लाइंड के कर्मचारियों द्वारा पीएस बादशाह पुर , गुरुग्राम में लगभग 7 वर्षीय लड़की को सिविल अस्पताल, सेक्टर 10 गुरुग्राम में मृत लाए जाने की सूचना मिली. स्कूल स्टाफ से पूछताछ करने पर बताया गया कि लड़की गत 24 अगस्त 2022 से उल्टी और दस्त से पीड़ित थी। 

उन्होंने शुरू में लड़की को ओआरएस और टैबलेट दिया था, और फिर उसे पहले गुरुग्राम के सेक्टर- 15 पार्ट -1 स्थित कृष्णा मेडिकेयर सेंटर ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें सिविल अस्पताल ले जाने के लिए कहा। गुरुग्राम के सिविल अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। धारा 174 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई  की गई और कल 26 अगस्त 2022 को मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम किया गया और उसकी वीडियोग्राफी की गई। विसरा के नमूने एफएसएल मधुबन भेजे जा रहे हैं। एफएसएल रिपोर्ट मिलने पर मौत के कारणों की राय दी जाएगी।

Related posts

इंटर स्टेट दुर्गेश गैंग बदमाशो के साथ पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश गोली लगने से घायल, तीन गिरफ्तार

Ajit Sinha

पत्रकार प्रदीप निराला व उनके भाई हरिओम निराला को दी जाए पुलिस सुरक्षा: अंबेडकर सभा

Ajit Sinha

एसीबी ने हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल व उनके ड्राइवर कुलबीर को ₹100000 की रिश्वत लेने के आरोप में किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x