Athrav – Online News Portal
खेल हरियाणा

सोनाली फोगाट हत्या मामले की होनी चाहिए सीबीआई जांच- भूपेंद्र सिंह हुड्डा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
रोहतकः पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि सरकार का काम स्कूल खोलना और टीचर्स की भर्ती करना है। लेकिन इसके विपरीत, मौजूदा सरकार स्कूलों को बंद और टीचर्स के पदों को खत्म कर रही है। गलत बयानबाजी करके सरकार और उसके मंत्रियों द्वारा जनता को गुमराह किया जा रहा है। जबकि, सच्चाई यह है कि प्रदेशभर के स्कूलों में 38 हजार से ज्यादा पद खाली पड़े हुए हैं। लेकिन पिछले 8 साल में सरकार ने जेबीटी की एक भी भर्ती नहीं निकाली।

हुड्डा ने कहा कि शिक्षा मंत्री द्वारा किया जा रहा दावा बिल्कुल बेबुनियाद है। कांग्रेस सरकार के दौरान स्कूलों को बंद नहीं बल्कि अपग्रेड किया गया था। जबकि, मौजूदा सरकार करीब 5 हजार स्कूलों को बंद कर चुकी है।

सरकार ने सैकड़ों स्कूलों में साइंस की स्ट्रीम को ही बंद कर दिया है। कई स्कूलों से केमिस्ट्री, फिजिक्स, मैथ्स और इंग्लिश जैसे सब्जेक्ट को खत्म कर दिया गया गया है। अब मजबूरी में बच्चों को कई-कई किलोमीटर दूर स्कूलों में पढ़ने के लिए जाना पड़ेगा।

सोनाली फोगाट हत्या मामले पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए हुड्डा ने पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि यह मामला बेहद गंभीर है। परिजनों की तरफ से कई सवाल उठाए गए हैं। उनकी संतुष्टि के लिए सरकार को सीबीआई जांच करवानी चाहिए।

Related posts

हरियाणा: जेजेपी के संगठन में विस्तार- बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ में सभी 22 जिलाध्यक्षों समेत 29 पदाधिकारी बनाए 

Ajit Sinha

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय का गुरुग्राम दौरा, साईं का आंगन में धार्मिक कार्यक्रम में की शिरकत

Ajit Sinha

डीजीपी ने सोशल मीडिया पर गन कल्चर व अशोभनीय कंटेंट के प्रदर्शन पर दी कड़ी चेतावनी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x