Athrav – Online News Portal
नोएडा

गद्दा बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का माल जल कर हुआ खाक।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: कोतवाली क्षेत्र में स्थित सेक्टर- 80 में एक गद्दे बनाने की फैक्ट्री में  देर रात भीषण आग लग गई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई. आग की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई , लगभग 15 गाड़ियों की मदद से कई घंटों की कड़ी  मेहनत के बाद, आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा हैं, इस आग में फैक्ट्री  में रखा लाखों रुपए का गद्दा जलकर खाक हो गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे  में अभी तक किसी व्यक्ति की  हताहत नहीं होने की सूचना नहीं है. फायर ब्रिगेड के चीफ फायर ऑफिसर अरुण कुमार सिंह मौके पर है। 

उनका कहना है की  आग लगने के कारणों की जांच और नुकसान का आकलन आग को बुझाने के बाद किया जाएगा. रात के अंधेरे में गद्दे बनाने की  फैक्ट्री से निकलता हुआ धुआं और आग की लपटें बता रहे हैं की आग कितनी भयानक थी। आसपास से काफी लोग मौके पर जुट गए  जिनको पुलिस ने लाठी फटका कर  भगाया।  वहां अफरा-तफरी मच गई .यह आग  सेक्टर- 80 के ए-10 में स्थित कविता वियर प्राइवेट लिमिटेड के नाम से गद्दे बनाने की फैक्ट्री में लगी हुई है. इस कंपनी  में गद्दे बनाने के इस्तेमाल होने वाला केमिकल और फोम पैकेजिंग के मटेरियल और बने हुए गद्दे के गोदाम में लगी आग पर काबू पाने में दमकल के कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. 

चीफ फायर ऑफिसर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि रात  साढ़े 11 बजे फेक्ट्री में आग लगने की सूचना पहले 3 गाडिया मौके पर भेजी गई लेकिन आग की भयावता को देखते हुए एक दर्जन और गाडिया मौके पर बौलाइ गई, और लगातार आग को बुझाने का काम जारी है. लेकिन फैक्ट्री  में रखा हुआ लाखों रुपए का गद्दा जलकर खाक हो गया। सीएफओ का कहना है कि इस हादसे  में अभी तक किसी व्यक्ति की  हताहत नहीं होने की सूचना नहीं है. आग लगने के कारणों की जांच और नुकसान का आकलन आग को बुझाने के बाद किया जाएगा. 

Related posts

शराब की भट्टी पकड़ी,500 लीटर से ज्यादा अवैध शराब बरामद , 2120 पव्वे शराब भी पकडी है, 4 गिरफ्तार, दो फरार

Ajit Sinha

नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के ऑफिस की बिल्डिंग के तीसरी मंजिल में लगी भीषण आग-देखें वीडियो

Ajit Sinha

दिनदहाड़े लूटेरों ने बैंक में घुसकर बंदूक की नोंक पर कैश जमा कराने आए शख्स सहित कैशियर से लुटे 4 लाख -देखें वीडियो 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x