अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग़्रेटर नोएडा: मादक द्रव्यों की तस्करी के खिलाफ आबकारी विभाग और पुलिस संयुक्त रुप से अभियान चला रही है. इस अभियान के तहत अब तक दो हुक्का बार पर छापा मारकर आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया गया है इसी कड़ी में आबकारी विभाग और थाना नॉलेज पार्क की पुलिस ने एक सूचना पर तुगलपुर स्थित मॉल में चल रहे हैं रेस्टोरेंट पर छापा मारकर भारी मात्रा में शराब बरामद की है इस रेस्टोरेंट को चलाने वाले नाइजीरियाई नागरिकों को भी गिरफ्तार किया गया है.

पकड़ी गई अवैध शराब के साथ खडे नाइजीरियाई नागरिक चार्ल्स तथा मदू डबूका थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में स्थित के तुगलपुर में लक्ष्मी प्लाजा में अवैध रूप से रेस्टोरेंट्स चला रहे थे. रेस्टोरेंट्स में न केवल लोगों को शराब पिलाई जा रही थी, बल्कि लोगों को यहाँ से शराब की सप्लाई किया जा रहा था. सूचना के आधार पर एसीपी ग्रेटर नोएडा आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर राहुल कुमार और थाना प्रभारी नॉलेज पार्क विनोद कुमार की टीम ने इस रेस्टोरेंट में छापा मारा.

छापेमारी के दौरान छापे के दौरान यहां से अन्य राज्यों से लाकर बेची जा रही शराब और बियर भारी मात्रा में बरामद की गई है पुलिस ने चार्ल्स तथा मदू डबूका को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने हरियाणा, दिल्ली और महाराष्ट्र मार्का बियर और वाइन बरामद की है.आबकारी विभाग और पुलिस विभाग पकड़े गए नाइजीरियाई नागरिकों से पूछताछ कर रहा है कि वे यह शराब कहां से लाते थे उन्हें यह शराब कौन सप्लाई कर रहा था.
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

