Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: तिगांव विधानसभा में एमएलए राजेश नागर ने की पीएम नरेन्द्र मोदी की अगवानी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:विधायक राजेश नागर ने तिगांव विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर -88 में बनाए गए अमृता अस्पताल का आज यहां उद्घाटन करने पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। नागर ने कहा कि आज पीएम नरेंद्र मोदी यहां बेशक अस्पताल का उद्घाटन करने के लिए आए थे लेकिन उनको लेकर पूरे क्षेत्र में एक चर्चा का माहौल बना। जिसमें मोदी सरकार के कार्यों को लोग सराहते देखे गए। इससे एक संतुष्टि मिली है कि हम ऐसे नेता और ऐसे दल के साथ काम कर रहे हैं जिसके लिए देश पहले और परिवार बाद में है।

पीएम मोदी के नेतृत्व में हम अंत्योदय के लिए काम कर रहे हैं और जिस प्रकार उन्होंने हरियाणा की मनोहर लाल सरकार के कार्यों की भी प्रशंसा की है। उससे हमारा हौंसला बढ़ा है। नागर ने बताया कि उन्होंने आज वीरों की धरती पर देश के पीएम का स्वागत किया तो उन्होंने भी एक मुस्कुराहट के साथ प्रत्युत्तर दिया और पहचानने का भाव दिखा। जिसके बाद दुनिया की श्रेष्ठ शख्सियत हमारे पीएम नरेंद्र मोदी से रूबरू होकर आंतरिक ऊर्जा में बढ़ोतरी हुई है।

उनकी शख्सियत को देखकर समाज की सेवा में और अधिक जुटने की शक्ति प्राप्त हुई है। नागर ने तिगांव विधानसभा क्षेत्र में 2600 बैड का एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल स्थापित करने के लिए माता अमृतानंदमयी देवी का भी धन्यवाद कहा और इसे फरीदाबाद के लिए बड़ी सौगात बताया। उन्होंने बताया कि अमृता अस्पताल में दुनिया भर से लोगों का फरीदाबाद खासकर ग्रेटर फरीदाबाद क्षेत्र में आना जाना होगा। इन लाखों लोगों के आने जाने के हिसाब से संसाधनों का भी विकास किया जा रहा है और आगे भी जारी रहेगा। इससे अस्पताल में लोगों को रोजगार प्राप्त होगा वहीं अस्पताल के साथ जुडक़र अन्य प्रकार के रोजगार भी सृजित होंगे।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: पुलिस महानिदेशक की अध्यक्षता में सीसीटीएनएस प्रणाली को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

Ajit Sinha

फरीदाबाद: फिजिकल एजुकेशन एंड हेल्थ आर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया द्वारा 5वी नेशनल यूथ गेम्स में फरीदाबाद के 15 बच्चों ने मैडल जीते।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एनआईटी नगर निगम की टीम ने आज ग्रीन फील्ड कॉलोनी में अतिक्रमण और अवैध कब्जे को हटाया गया-वीडियो देखें

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x