Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

तीन साल के बच्चे का अपहरण, बच्चे को अगवा कर ले जाता आरोपी सीसीटीवी में कैद, पुलिस तलाश में जुटी।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा: कोतवाली बीटा 2 क्षेत्र स्थित गामा-2 सेक्टर से तीन साल के बच्चे के अपहरण होने से हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर बच्चे की तलाश शुरु कर दी है.इस दौरान पुलिस को सीसीटीवी में बच्चे को गोद में ले कर पैदल जाता हुआ आरोपी दिखाई दिया है। इस बीच लोगों का गुस्सा भी देखने को मिला जब बार-बार फोन करने पर भी पुलिस का फोन नहीं उठा.

गामा-2 सेक्टर में चाय बेचकर अपना घर चलाने वाली आरती का रो-रो कर बुरा हाल है…लोग ढाढस दे रहे पर उसके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे है.. आरती बताती है कि शनिवार की शाम को दुकान पर प्रमोद नाम एक व्यक्ति बैठा हुआ था। प्रमोद उसके तीन साल के बेटे वंश को बार-बार खाने के लिए बिस्किट तो कभी रुपये दे रहा था। आरती ने वंश को रुपये और बिस्किट देने से मना कर दिया।

कुछ देर बाद वह सेक्टर के गार्ड को बच्चे को देखने के लिए कहकर दवा लेने चली गई। वापस लौटी तो दुकान पर बैठा प्रमोद और के वंश गायब मिले. उसने वंश को इधर-उधर तलाश किया लेकिन कोई पता नहीं चला। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

तीन साल के वंश के अपहरण की खबर फैलते ही हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई. इस बीच लोगों का गुस्सा भी देखने को मिला जब बार-बार फोन करने पर भी पुलिस का फोन नहीं उठा.एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि आरोपी युवक प्रमोद महिला की पहचान का था और आस-पास के घर में काम करता था. पुलिस आरोपी की तलाश शुरू कर दी.उन्होने बताया कि पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली है। फुटेज में आरोपी बच्चे को पैदल सूरजपुर की तरफ ले जाते हुए दिखाई दिया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।

Related posts

दिनदहाड़े युवक की चाकू से गोदकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

जिला प्रशासन ने वायु सेना की 400 करोड़ रुपये की 161 एकड़ भूमि रक्षा मंत्रालय के नाम कराई दर्ज

Ajit Sinha

युवक ने 14वी मंज़िल से कूद कर आत्महत्या करने का किया प्रयास टावर निवासियों ने कैसे बचा ली जान.

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x