Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

सास बहू की चाकू से गोदकर हत्या बाकी परिवार के सदस्य गए थे नैनीताल घूमने

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
दिल्ली के थाना वेलकम इलाके के सुभाष पार्क में सास- बहू की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी, ये सनसनीखेज वारदात को उस समय अंजाम दिया गया जब परिवार के लोग नैनीताल घूमने के लिए गए थे ….आकर देखा तो हुआ हत्या का खुलासा। विमला देवी और डॉली की हुई है दर्दनाक हत्या की जांच पुलिस के आलाधिकारी मौके पर कर रहे हैं। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया हैं। 
 
नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के वेलकम थाना इलाके में सास और बहू की अज्ञात हमलावरों ने देर रात तेज धारदार हथियार से हत्या कर दी। घर मे दोनों बेटे घूमने के लिए बाहर गए थे जब सुबह घर वापस आए तो दोनो महिलाओं के शव खून से लतपथ दिखाई दिए। उसके बाद पुलिस को कॉल किया गया जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची है, मृतका बुजुर्ग महिला (विमला देवी लगभग 75) और उनकी बहू ( डॉली 48 ) अकेली थीं।

पुलिस अनुमान लगा रही है कि  हमलावरों ने उन्हें लूटपाट के इरादे से निशाना बनाया है, मृतकों के घर मे पुलिस को काम करने वाले कर्मचारियों पर शक है, वही बताया जा रहा है कि मृतक डॉली और उनकी सांस मृतका विमला देवी के पति भी इस दुनिया मे नही है वही बताया जा रहा है मृतका के दोनों बेटे पूजा सामग्री का कारोबार किया करते थे  हालांकि इन दोनों सास बहू की हत्या से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है

वहीं अन्य निवासियों का कहना है कि पूरा परिवार काफी मिलनसार था और उनकी कभी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी दोनों सास बहू की हत्या के बाद से पूरा इलाका सदमे में है कि आखिर इन की निर्मम हत्या क्यों कर दी गई. वही बताया यह भी जा रहा है कि इस हत्या को लूटपाट के लिए अंजाम दिया गया है फिलहाल पुलिस के आला अधिकारी मौके पर वेट कर रहे हैं पूरे मामले की जांच जारी हैं 

Related posts

हरियाणा में GST भ्रष्टाचार का भंडाफोड़, व्यापारियों में भय का माहौल-सख्त कार्रवाई की मांग: डॉ. सुशील गुप्ता

Ajit Sinha

थाने में पुलिस कर्मियों ने एक शख्स को पीट-पीट कर मार डाला,देखें वायरल सीसीटीवी फुटेज

Ajit Sinha

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच सेंट्रल व अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़, बदला लेने की नियत से पवन जाट की हत्या करने के फ़िराक में थे, पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x