Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस और बदमाशो के बीच हुई मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, एक घायल, दूसरा फरार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नोएडा: कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस जिंजर कट पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी, के दौरान बाइक सवार बदमाशों के साथ हुए मुठभेड़ विवेक मेहता नामक बदमाश के पैर में  गोली लग लग,  जबकि उसका एक साथी बदमाश मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश को नोएडा के -30 स्थित जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया है। वही पुलिस फरार बदमाश के लिए  कॉम्बिंग कर रही है । विवेक मेहता नाम के  बदमाश पर लूट के आधा दर्जन मुकदमे दर्ज है।

घायल बदमाश के पास लूटे हुए चार मोबाइल,एक स्पलेंडर बाइक व तमंचा कारतूस बरामद किए  गए है। साथ ही गिरफ्त में आए  बदमाश का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है ।पुलिस की गिरफ्त गोली लगने से घायल बदमाश को इलाज अस्पताल में भर्ती के लिए ले जाती पुलिस की गाड़ी, एडीसीपी अंकिता शर्मा ने बताया कि  पूछताछ से पता चला है विवेक मेहता शातिर किस्म का स्नैचर है जो पूर्व में भी छिनैती के मुकदमे  में जेल जा चुका है यह डेढ़ माह पूर्व ही तिहाड़ जेल से छूट कर आया है। अंकिता शर्मा ने बताया कि पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के जिंजर कट पर चेकिंग की जा रही थी, 

तभी सामने से आ रहे एक मोटर साइकिल सवार दो व्यक्तियों को रूकने का इशारा किया गया तो उक्त व्यक्तियों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया गया जिस पर पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा करते हुए से जिंजर कट से सेक्टर-62 मेट्रो स्टेशन के बीच सर्विस रोड पर आत्मरक्षार्थ हेतु चलाई गई गोली पैर में लगने वह घायल हो गया.

एडिशनल डीसीपी सेंट्रल इस दौरान बाइक पर सवार दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया है। वही फरार बदमाश के लिए पुलिस कॉम्बिंग कर रही है। घायल बदमाश से पुलिस ने लूटे हुए चार मोबाइल ,एक बाइक, तमंचा, कारतूस बरामद किए हैं। घायल बदमाश  पर आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। साथ ही पुलिस इसके अन्य  आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।

Related posts

ओडिशा यौन उत्पीड़न-आत्मदाह प्रकरण पर कांग्रेस ने मांगा सीएम का इस्तीफा, कहा-मामले की न्यायिक जांच हो

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: नवीन आपराधिक न्याय तकनीकों को अपना, हरियाणा पुलिस बन रही है हाई टेक: डीजीपी

Ajit Sinha

एक हादसे के शिकार की मदद करने उतरे 3 ड्राइवरों को ट्रक ने रौंदा, 4 अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x