Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद : केंद्रीय राज्य मंत्री कार्यालय से मात्र कुछ ही दूरी पर दो गुटों में खुनी खेल, दो नौजवानों का सरेआम कैंची घोंप कर कत्ल।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : बीती रात सेक्टर -28 में केंद्रीय  राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के कार्यलय से  मात्र 100 मीटर पर दो लोगों को सरेआम कैची घोंप कर मौत के घात उतार दिया गया। पुलिस ने दोनों डेड बॉडी को बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया हैं। ओल्ड फरीदाबाद  थाना पुलिस ने  आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। खबर लिखे जाने तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया था।
               डीसीपी सेंट्रल भूपेंद्र सिंह का कहना हैं कि रविवार के दिन देर शाम को सेक्टर -28 -19 डिवाइडिंग रोड पर सेक्टर -19  के इलाके में दो गुटों के बीच झगड़ा हुआ था उसमें से एक गुट के लोगों ने एक -एक करके दो लोगों को फूलों की दुकानों से कैंची उठा कर घोंप दिया। जिसमें एक शख्स की घटना स्थल पर ही मौत हो गई हैं और उसके शव को  रात के वक़्त बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में पुलिस ने रखवा  दिया था। जबकि दूसरे शख्स की लाश उससे तक़रीबन 20 से 25 मीटर की दूरी पर सड़क पर आज सुबह पड़ी हुई मिली हैं। उनका कहना हैं कि दोनों गुटों में  दो -तीन दिन पूर्व इनका आपस में किसी बात को लेकर  झगड़ा हुआ था। मरने वाले का नाम अमित व प्रियांशु  बताया गया हैं। उनका कहना हैं कि हत्या के आरोपियों को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच व पुलिस की टीमों को लगा दी गई और कई लोग हिरासत में लिए भी गए हैं और उन सब से अभी पूछताछ की जा रहीं हैं। उनका का दावा हैं कि जल्द ही हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related posts

मानव रचना और पीएसजी संसद भवन में राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद के पुरस्कार और समापन सत्र की करेंगे मेजबानी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: देश में ईडी और सीबीआई का खौफ फैलाने वाले बीजेपी को दिल्ली की जनता ने दिया अपने अंदाज में ठोस जवाब।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :डिप्टी मेयर मनमोहन गर्ग से 5 लाख रूपए की रंगदारी मांगने व न देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भरा पत्र मिला,केस दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x