Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

पलवल: एटीएम जालसाजों के गिरोह का पर्दाफाश, 91 एटीएम व पेटीएम स्वाइप मशीन बरामद

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा पुलिस ने ऑटोमेटेड टेलर मशीन (एटीएम) जालसाजों के एक गैंग का पर्दाफाश करते हुए पलवल जिले से तीन आरोपितों को अरेस्ट किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 91 एटीएम कार्ड और एक पेटीएम स्वाइप मशीन भी बरामद की है।हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि अरेस्ट आरोपितों के नाम सलीम, अब्बास और राशिद है, जो पलवल जिले के रहने वाले हैं। ये जालसाज कैश निकालने के दौरान बातों में उलझा कर मासूम लोगों का एटीएम बदल देते थे और फिर धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम देते थे।

13 जुलाई 2022 को कृष्णा कॉलोनी निवासी रणजीत सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि जब वह एक राष्ट्रीयकृत बैंक के एटीएम से 5000 रुपये निकालने गए तो वहां पहले से मौजूद तीन लोगों ने उन्हें चकमा देते हुए उनके एटीएम कार्ड को दूसरे से बदल दिया। बाद में जालसाजों ने उसके एटीएम कार्ड से 80 हजार रुपये निकाल लिए। शिकायत का संज्ञान लेते हुए, खुफिया और अन्य इनपुट के आधार पर एक पुलिस टीम ने एक कार में सवार तीन आरोपितों को अरेस्ट करने में सफलता हासिल की, जो एटीएम की अदला-बदली व चोरी के मामलों में शामिल थे।

पुलिस ने सलीम के कब्जे से अलग-अलग बैंकों के 30 एटीएम कार्ड और एक स्वाइप मशीन, राशिद से 31 एटीएम कार्ड और अब्बास के कब्जे से 30 एटीएम कार्ड बरामद किए।
प्राथमिक जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि तीनों का आपराधिक रिकार्ड रहा है और उन्होंने फरीदाबाद, गुरुग्राम और पलवल जिलों सहित उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली में एटीएम स्वैपिंग व चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दिया है। प्रवक्ता ने बताया कि अन्य मामलों में संलिप्तता का पता लगाने के लिए आरोपितों को पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: पुलिस महानिदेशक की अध्यक्षता में सीसीटीएनएस प्रणाली को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस ने अन्तर्राजीय “लिफ़ा गैंग” के चार डकैतों को गिरफ्तार किया हैं। 

Ajit Sinha

हरियाणा ब्रेकिंग:गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी, आयोजित किया जाएगा, कहां, कौन फहराएगा झंडा, जानने हेतु पढ़े।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x