Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: जेजेपी के जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया ने हरी झंडी दिखा कर 4 बसों को हरिद्वार गंगा स्नान के लिए रवाना किया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: आज जेजेपी के जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया ने नारियल फोड़कर व हरी झंडी दिखा कर 4 बसों को हरिद्वार गंगा स्नान के लिए रवाना किया। वार्ड नंबर-6 के चहेते साथी, जननायक कर्मचारी एवं मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष,शिक्षाविद एवं समाजसेवी,प्राइवेट स्कूल  एसोसिएशन के प्रधान,कर्मभूमि एवं शिक्षा मंदिर स्कूल के संस्थापक, तथा द्वारा हरिद्वार एवं गंगा स्नान की मंगल यात्रा के समुचित व्यवस्था की गई। इस यात्रा का शुभारंभ पर्वतीय कॉलोनी स्थित जल घर से ढोल नगाड़े एवं मंगलाचार के साथ हुआ। इस यात्रा का मंगलाराम्भ जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं समाजसेवी  राजेश भाटिया  ने नारियल फोड़ कर किया। इस यात्रा से पूर्व वहां उपस्थित मातृ शक्ति ने विधिवत पूजा, अर्चना एवं मंगलाचार किया।

जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष  राजेश भाटिया ने वहां उपस्थित सभी तीर्थ यात्रियों को संबोधित करते हुए मंगलमय यात्रा की शुभकामना दी तथा सभी को गंगा माता की पवित्रता और स्वच्छता को बनाए रखने का संकल्प भी लेने को कहा। इसके बाद नंदराम पाहिल ने लोगों को संबोधित करते हुए सभी के लिए शुभ एवं सफल यात्रा की कामना की। साथ ही साथ उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर भारत माता एवं गंगा मैया का जयघोष भी किया। नंदराम पाहिल द्वारा चार बसों से यात्रा की व्यवस्था से लेकर सभी तीर्थ यात्रियों के लिए नाश्ता एवं भोजन की भी समुचित व्यवस्था की गई।

इस सौभाग्य के क्षण में वहां मुख्य रूप से रतनलाल,अजय सिंह,वीरेंद्र ,रोशन लाल,बलबीर सिंह ,बरियां सिंह ,सोनू ,रिंकू ,जय भगवान,हरिंदर ,विजय ,हरी ,शिवम राय ,मुकेश लता ,शंकरी देवी ,उगला देवी ,आशा ,लक्ष्मी  एवं बड़ी संख्या में बुजुर्ग, मातृ शक्ति एवं नौजवान तथा कई संस्थाओं के पदाधिकारी मौजूद रहे।
वहां उपस्थित सभी तीर्थ यात्रियों ने नंदराम पाहिल को इस आयोजन के लिए धन्यवाद किया एवं अपना आशीर्वाद भी दिया।

Related posts

डीएचबीवीएन ने आज 4 अधिशासी अभियंताओं के तबादले किए हैं- लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने 20 डीएसपी और एसीपी के किए तबादले ,प्रीतपाल होंगें गुरुग्राम में एसीपी क्राइम, लिस्ट पढ़े,

Ajit Sinha

केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज 6 करोड़ 55 लाख रुपए लागत से बनने वाली सडक़ चौड़ीकरण व पुनर्निर्माण कार्य का किया शुभारंभ ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x