Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: एनआईटी थाना साइबर की टीम ने दो साइबर ठगों को किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:साइबर पुलिस थाना एनआईटी की टीम ने आज साइबर ठगी के मुकदमे में दो आरोपितों को अरेस्ट किया हैं। इस मामले की जांच अभी जारी है जिसमे अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी अभी बकाया हैं, जिनकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही हैं। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अरेस्ट  किए गए आरोपितों का नाम सन्नी तथा आदित्य है। ये दोनों आरोपित दिल्ली के रहने वाले हैं। दिनांक 19 अप्रैल 2022 को फरीदाबाद के रहने वाले पीड़ित विक्रांत ने साइबर पुलिस थाने में शिकायत दी जिसमें उसने बताया कि आरोपितों ने उसके क्रेडिट कार्ड से ₹455000 की धोखाधड़ी की है

जिसके आधार पर आरोपितों  के खिलाफ धोखाधड़ी तथा षड्यंत्र रचने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके आरोपितों की तलाश शुरू की गई। साइबर टीम ने तकनीकी की सहायता से कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल आरोपित आदित्य को गत 17 जुलाई को अरेस्ट  करके 12 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। पुलिस रिमांड के दौरान पुलिस जांच में सामने आया कि जो मोबाइल नंबर बंद हो चुके हैं और अभी तक किसी क्रेडिट कार्ड के साथ जुड़े हुए हैं उन्हें दोबारा से अपने नाम पर चालू करवाते हैं और किसी भी शॉपिंग वेबसाइट पर जाकर सामान खरीदते है और उस मोबाइल नंबर के माध्यम से पेमेंट करते हैं

जिससे राशि उस मोबाइल नंबर से जुड़े हुए क्रेडिट कार्ड से कट जाती है। आरोपित  धोखाधड़ी से खरीदे गए सामान को आगे सस्ते दामों पर बेच देते हैं। आरोपित  आदित्य की निशानदेही पर मामले में शामिल आरोपित सन्नी को गत 29 जुलाई को अरेस्ट  करके 6 दिन के रिमांड पर लिया गया। आरोपितों  के कब्जे से धोखाधड़ी से प्राप्त किए गए ₹78000 बरामद किए गए हैं।

आरोपित आदित्य को पहले ही जेल भेजा जा चुका है,वहीं पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात कल आरोपित  सन्नी को भी अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है तथा मामले में फरार चल रहे आरोपितों को जल्द अरेस्ट  किया जाएगा।

Related posts

एंटी करप्शन ब्यूरो अंबाला की टीम ने तत्कालीन हल्का पटवारी को 6000 रूपए रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

Ajit Sinha

प्रतिदिन 500 लोगों को भोजन करवाएगा महारानी वैष्णोदंवी मंदिर संस्थान: जगदीश भाटिया

Ajit Sinha

फरीदाबाद:सेना भर्ती रैली आठ फरवरी से 10 मार्च तक : यशपाल यादव  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x