Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

जनहित सेवा संस्था फरीदाबाद ने सदर थाने में पौधरोपण किया एसएचओ नवीन पाराशर ने कहा कि वृक्ष ही जीवन है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: सामाजिक संस्था जनहित सेवा संस्थान, फरीदाबाद के सौजन्य से बल्लभगढ़ सदर थाना में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सदर थाना प्रभारी नवीन पाराशर ने इस अवसर पर कहा कि  पौधों के बगैर हमारा जीवन अधूरा है। वृक्ष ही जीवन है। हमें पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी परवरिश करना भी बेहद जरूरी है। अपने जन्म दिवस पर हर किसी को पौधा लगाना चाहिए। संस्था के अध्यक्ष संत सिंह हुड्डा ने इस अवसर पर कहा कि पौधे धरती का आभूषण है।

पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण करना एवं उनकी देखभाल करना बहुत जरूरी है। संस्था के महासचिव सुभाष गहलोत ने इस अवसर पर कहा कि संस्था ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पौधरोपण कार्यक्रम का अभियान चलाया हुआ है ।कार्यक्रम में संस्था की टीम ने सदर थाना प्रभारी नवीन पाराशर को एक पौधा भेंट कर उनका स्वागत व अभिनंदन किया ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से चंपा, चांदनी ,गुड़हल, गुलाब, नाग चंपा, कनेर,पिलखन के पौधे रोपे गए ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से थाना प्रभारी नवीन पाराशर स्टाफ सहित व संस्था के अध्यक्ष संत सिंह हुड्डा, उपाध्यक्ष ओम दत्त शर्मा, महासचिव सुभाष गहलोत, मुख्य सचिव सुनील शास्त्री , वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉक्टर प्रवेश लांबा, सचिव देवी चरण वैष्णव ,राजेंद्र शर्मा, राजेश कौशिक विशेष रूप से मौजूद थे।

Related posts

हरियाणा: ओवर‌लोडिंग माइनिंग वाहनों पर नकेल कसने, क्रेशर जोन के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर नाका लगाने के दिए निर्देश-मुख्य सचिव 

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: कन्या भ्रूण हत्या की सूचना देने पर मिलेगा 1 लाख का नकद इनाम

Ajit Sinha

विश्व का नया, बिना सर्जरी वाला एट्रियल लीडलेस पेसमेकर अब एसएसबी हॉस्पिटल, फरीदाबाद में- क्षेत्र में पहली बार सफल प्रत्यारोपण।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x