Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

यूपी में फिल्मी कलाकार बन गया 25000 रुपये का इनामी बदमाश, हरियाणा एसटीएफ ने किया अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ: हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने 25000 रुपये के इनामी बदमाश व उदघोषित अपराधी को गाजियाबाद उत्तरप्रदेश से गिरफतार करने में सफलता हासिल की है। पकड़ा गया आरोपी हत्या व चोरी की वारदातों में 30 साल से फरार था। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि काबू किए गए आरोपी की पहचान ओमप्रकाश उर्फ पासा के रूप में हुई है जो नारयणा, थाना समालखा, जिला पानीपत का निवासी है। आरोपी वर्ष 2007 से उत्तर प्रदेश की स्थानीय फिल्में टकराव, दबंग छोरा यू.पी. व झटका जैसी 28 फिल्मों मे कलाकार की भूमिका निभा चुका है।
                 
आरोपी को एसटीएफ की एक टीम ने हरबंस नगर, गाजियाबाद उत्तर प्रदेश से काबू किया जो पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए अपना नाम पता बदलकर रह रहा था।
प्रारंभिक पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी ओमप्रकाश उर्फ पासा वर्ष 1984 में आर्मी के सिग्नल कोर से गैरहाजिर होने पर क्राइम की दुनिया में आया और वारदातों को अंजाम देने लगा। वर्ष 1988 में आरोपी को आर्मी द्वारा डिसमिस फ्रॉम सर्विस किया गया। इसने वर्ष 1992 में अपने साथी की लूट के दौरान चाकू मारकर हत्या कर दी और घर से फरार हो गया। इस संबंध में भिवानी जिले में केस दर्ज है। इसके बाद से अपना नाम पता बदलकर हरबंस नगर, गाजियाबाद में रहने लगा।  
                 
आरोपी को आगामी कार्यवाही के लिए थाना सदर भिवानी के हवाले किया जाएगा।
आरोपी पर दर्ज अभियोगों का विवरण-
1. वर्ष 1986 मे कार चोरी थाना शहर सोनीपत
2. वर्ष 1990 मे मोटरसाइकिल चोरी थाना सदर पानीपत
3. वर्ष 1990 मे मशीन चोरी थाना सदर पानीपत
4. वर्ष 1990 मे बजाज चेतक स्कूटर चोरी थाना खरखौदा सोनीपत
5. वर्ष मुकदमा नम्बर 37 दिनांक 15.01.1992 धारा 302 थाना सदर भिवानी जिला भिवानी
                   इसके अतिरिक्त आरोपी पर 2 अभियोग राजस्थान मे दर्ज है।

Related posts

दो अलग -अलग एनकाउंटर में तीन बदमाशों के पैर में गोली लगने से हुए घायल, अस्पताल में कराया भर्ती , पकड़े गए।

Ajit Sinha

एक तरफ़ा प्यार में पागल लड़के ने बीकॉम की छात्रा को गोली मार की हत्या, खुद भी जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या की कोशिश।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच की टीम ने छापेमारी की कार्रवाई करते हुए टाटा कंपनी की 2050 किलो ग्राम नकली नमक बरामद की।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x