Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

एमिटी के स्टूडेंट की बेकाबू स्कॉर्पियो गाड़ी ने 3 कार को मारी टक्कर, एक युवक को रौंदा, अस्पताल में हुई मौत

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा : सेक्टर- 126 स्थित तिराहे पर स्कार्पियो सवार एमिटी यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट ने तेज रफ्तार से स्कॉर्पियो चलाते हुए 3 कारों में टक्कर मार दी, तीनों कारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं. इसके बाद वहां से गुजर रहे एक युवक को रौंद दिया. घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने आरोपी स्टूडेंट को गिरफ्तार कर,  मेडिकल के लिए भेजा है. पुलिस के अनुसार मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि छात्र नशे में था या नहीं. दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई कारों की हालत को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्कॉर्पियो गाडी की रफ्तार कितनी तेज रही होगी.

एडीजीपी नोएडा ज़ोन-1 रणविजय सिंह ने बताया कि सेक्टर- 126 के तिराहे पर स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार साहिल शर्मा ने तेज रफ्तार से गाड़ी को चलाते हुए पहले तीन गाड़ियों को टक्कर मार क्षतिग्रस्त कर दिया,  फिर स्कॉर्पियो बेकाबू होकर फुटपाथ में जा रहे एक युवक को को रौंद  दिया. जो बुरी तरह घायल हो गया और उसे सेक्टर- 128 स्थित जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. एडीसीपी ने बताया कि युवक की पहचान 36 वर्षीय लालजी चौहान पुत्र हेमचंद के रूप में हुई जो सेक्टर- 124 एटीएस में कारपेंटर का काम करता था और वहीं पर रहता था.

पुलिस ने लालजी चौहान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. एडीसीपी ने बताया कि एक्सीडेंट करने वाली स्कॉर्पियो कार को चला रहे हैं साहिल शर्मा , जो दिल्ली के जसोला का निवासी है और एमिटी यूनिवर्सिटी से एलएलबी फोर्थ ईयर का छात्र है,  उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है साहिल की पुलिस मेडिकल करवा रही है और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि उसने नशा कर रखा था या नहीं. 

Related posts

पलवल: कुख्यात अपराधी कैलाश के दो मंजिला मकान और पांच दुकानों पर चला जिला प्रशासन का बुलडोजर, ध्वस्त ।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: नगर पालिका के चेयरमैन डॉ. संजय जांगड़ा सहित दो लोग 2 लाख 27 हजार रूपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े गए।

Ajit Sinha

शराब ठेकेदार बलजीत यादव हत्याकांड को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपित पुलिस एनकाउंटर में गोली लगने से हुआ घायल,अस्पताल में भर्ती।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x