अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबादः क्राइम ब्रांच- 85 की टीम ने नाइजीरियन व्यक्तियों के फर्जी तरीके से आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया था। आज फर्जी आधार कार्ड बनवाने वाले आरोपित राहुल, एमएलए की फर्जी मोहरे बनवाने वाले संजय और नाईजीरियन के फर्जी आधार कार्ड बनवाने वाली महिला को अरेस्ट कर जेल भेज दिया गया हैं। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अरेस्ट किए गए आरोपितों में राहुल तथा संजय का नाम शामिल है। आरोपित संजय दिल्ली के सरिता विहार का रहने वाला है। जिसकी नेहरू प्लेस में मोहर बनाने की दुकान है। और आरोपित राहुल जो रोहतक के गांव कांधला का रहने वाला है और बड़खल तहसील में पिछले 1 वर्ष से आधार कार्ड बनाने का प्राइवेट तौर पर काम कर रहा था।

आरोपित की बीपीटीपी एरिया की बिहारी मार्केट में आधार कार्ड बनवाने का सीएचसी सैंटर खोला है। आरोपित राहुल से नाईजीरियन महिला कृृष्टी/लारेन ने अपने नाइजीरियन दोस्तो के लिए आधार कार्ड बनवाने के लिए संपर्क किया था । आरोपित राहुल निवासी गांव कांधला थाना सापला जिला रोहतक को अरेस्ट किया है जो राहुल ने बताया कि वह 1 साल से बड़खल तहसील में आधार कार्ड बनाने का कार्य करता है जो इसी दौरान करीब 1 माह पहले उसकी मुलाकात एक कृषटी नाम की नाइजीरियन महिला से हुई जिसने कहा कि वह अपने जानकारों के आधार कार्ड बनवाना चाहती है लेकिन उसके पास उनकी कोई आईडी नहीं है अगर आप उनकी आईडी बना दो तो मैं आपको ढाई हजार रुपए एक आधार कार्ड के दूंगी। आरोपित राहुल ने नेहरु प्लेस में मोहर बनाने वाले संजय की दुकान पर जाकर ज्यादा पैसे देकर एमएलए नीरज शर्मा के नाम की मोहर बनवाई। और इसी तरह फर्जी तरीके से करीब 17-18 आधार कार्ड बनाए। जिसको सूत्रो से मिली सूचना के आधार पर राहुल को अरेस्ट किया गया।

अरेस्ट आरोपित राहुल से की गई पूछताछ के आधार पर नीरज शर्मा की मोहर बनवाने वाले आरोपित संजय कुमार , निवासी म.न. 8681 मदनपुर खादर न्यू दिल्ली को अरेस्ट किया जिससे मोहर बनाने की मशीन बरामद की जिसको अदालत पेश करके नीमका जेल भेजा जा चुका है। गत 24 जुलाई 22 को ही सह आरोपी नाइजीरियन महिला कृष्टि/ लारेन पुत्री मौरिसन निवासी लेगस ई/24 ग्रीनलैण्ड स्टेट नाईजीरिया हाल निवासी एम/सी फ्लैट न. 1501 जे.पी ग्रीन मुनको टावर, थाना बीटा 2 ग्रेटर नॉएडा गौतमबुधनगर यूपी को उनके घर से अरेस्ट किया और अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड लिया गया। कृष्टि/ लारेन नाइजीरियन महिला फिलहाल नोएडा से एलएलएम की पढाई कर रही है। जिसनेे आरोपित राहुल से कई नाईजीरियन का आधार कार्ड भी बनवाया है। बाकी अन्य नाइजीरियन को भी आरोपित राहुल के पास आधार कार्ड बनवाने के लिए भेजती रही है।आरोपित राहुल और नाइजीरियन महिला को अरेस्ट कर पुलिस रिमांड लिया गया था रिमांड के दौरान आरोपित राहुल ने बताया कि उसको एक फर्जी आधार कार्ड बनाने के 6000 रुपये मिलते थे और उसने करीब 17/18 फर्जी तरीके से नाइजीरियन व्यक्तियों के आधार कार्ड बनाए हैं, आरोपित राहुल के कब्जे से 1 गोल मोहर नीरज शर्मा एमएलए एनआईटी फरीदाबाद ,1 लैपटॉप, 1 चार्जर, 1 प्रिंटर-1005, 1 बायोमेट्रिक मशीन,1 आइरिश मशीन,1 कैमरा लॉजिस्टिक, 1 मोहर बनाने की मशीन बरामद की है। आरोपित के खिलाफ पुलिस थाना बीपीटीपी में धोखाधड़ी और फर्जी कागजात तैयार करने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। अरेस्ट नाइजीरियन महिला से पूछताछ की गई जिसको पूछताछ उपरान्त दोनो आरोपितों को अदालत के सम्मुख पेश कर जेल भेजा गया है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

