Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

1 करोड़ रूपए से ज्यादा कीमत की 1 किलो 50 ग्राम स्मैक सहित नशा तस्कर अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा पुलिस ने अंतरराज्यीय नशा तस्कर को पानीपत जिले से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 करोड़ रूपए से ज्यादा कीमत की 1 किलो 50 ग्राम स्मैक बरामद की है।हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी की पहचान बिहार के जिला नालंदा के गांव गदाईचक निवासी नित्यानंद के रूप में हुई है।आरोपी नशा तस्कर से की गई पूछताछ में खुलासा हुआ वह स्मैक को हरियाणा व पंजाब में तस्करी करने के लिए नॉर्थ ईस्ट से सस्ते दाम में खरीद कर लाया था।

इससे पहले आरोपी विभिन्न राज्यों में गांजा पत्ती तस्करी करने का अवैध धंधा करता था। आरोपी के खिलाफ पंजाब व आसाम में गांजा पत्ती तस्करी के अलग-अलग दो मुकदमे दर्ज है। आरोपी नित्यानंद नशा तस्करी के दौरान ट्रेन व बस से सफर करता है। स्मैक की तस्करी के लिए आरोपी रविवार को ट्रेन से पानीपत आया था।पुलिस की एक टीम रविवार को गश्त के दौरान जीटी रोड पर अनाज मंडी कट के पास मौजूद थी।

टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि बिहार के जिला नालंदा निवासी एक युवक बड़े पैमाने पर स्मैक बेचने का अवैध धंधा करता है। आरोपी युवक नांगल खेड़ी बस अड्डा के पास जीटी रोड पर बैग लेकर खड़ा है। बैग में काफी मात्रा में स्मैक होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर रेड कर बैग सहित आरोपी युवक को काबू किया। तलाशी लेने पर प्लास्टिक के थैली से भारी मात्रा में स्मैक बरामद हुई। स्मैक का वजन करने पर 1 किलो 50 ग्राम पाया गया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और गहन जांच की जा रही है।

Related posts

थाना साइबर क्राइम की टीम ने आज विदेशी लोगों से ऑनलाइन धोखा धड़ी से ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर में की छापामारी, अरेस्ट

Ajit Sinha

कानपुर एनकाउंटर: एक और आरोपी गिरफ्तार,कुख्यात गैंगेस्टर विकास दुबे के घर से मिली AK-47

Ajit Sinha

भाजपा रुपी अहंकार को ध्वस्त करने के लिए कांग्रेस को दें वोट : अवतार भड़ाना

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x