Athrav – Online News Portal
नोएडा

ग्रेटर नोएडा के बिजली उपभोक्ताओं को 10 फीसदी सस्ती मिलेगी बिजली।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: महंगी बिजली से परेशान ग्रेटर नोएडा वासियों को योगी सरकार ने शनिवार को बड़ा तोहफा दिया है। उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) के सभी उपभोक्ताओं के लिए बिजली यूनिट दरों में 10 प्रतिशत की कटौती का ऐलान किया है। इससे ग्रेटर नोएडा के लाखों उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। ग्रेटर नोएडा में सैकड़ों की संख्या में सोसायटी, कालोनियों और गांवों में रहने वाले लाखों लोग बढ़े हुए बिजली दरों से परेशान थे।

दाम में कटौती का सबसे अधिक लाभ सोसायटी में रहने वाले उपभोक्ताओं को मिलेगा। एनपीसीएल ने पिछले साल उपभोक्ताओं से बिजली आपूर्ति की औसत लागत से कहीं ज्यादा कमाई की थी। इसे लेकर पिछले दिनों उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने एक बैठक की थी। इस बैठक में एनपीसीएल की चालू वित्तीय वर्ष के लिए बिजली दर के प्रस्ताव पर चर्चा हुई थी। सुनवाई के दौरान उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने कंपनी द्वारा लागत से प्रति यूनिट 2.05 रुपये तक ज्यादा कमाने का मुद्दा उठाते हुए बिजली दर कम करने और मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की थी। 

नोएडा पावर कंपनी का लाइसेंस अगले वर्ष 30 अगस्त को खत्म हो जाएगा। इसी के मद्देनजर राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने ग्रेटर नोएडा की बिजली आपूर्ति कंपनी से वापस लेकर पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम को सौंपने की मांग रखी है। परिषद के अध्यक्ष ने कहा कि 30 वर्ष पुराने लाइसेंस की शर्तों के तहत प्रदेश सरकार और पावर कारपोरेशन को लाइसेंस खत्म होने की तिथि से एक वर्ष पहले कंपनी को नोटिस देना होगा। ऐसे में अगले 39 दिनों में कंपनी को कानूनन नोटिस देना होगा।

Related posts

पालतू जानवरों के रजिस्ट्रेशन लिए नोएडा अथॉरिटी पेट रजिस्ट्रेशन ऐप का एंड्रायड वर्जन सीईओ रितु माहेश्वरी ने लांच किया

Ajit Sinha

दिवाली से पहले बढ़ते प्रदूषण का स्तर ने एक बार फिर से खतरे की घंटी बजा दी जल रहा कूड़ा, बढ़ रहा वायु प्रदूषण

Ajit Sinha

गर्भवती पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या का खुलासा, पति और उसके छोटे भाई पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x