Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: नाइजीरियन महिला को 2500 लेकर बिना कागजात के आधार कार्ड बनाने वाले शख्स को पुलिस ने किया अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: नाइजीरियन महिला को बिना दस्तावेज आधार कार्ड बनाने वाले दो शख्स को क्राइम ब्रांच- 85 की टीम ने आज अरेस्ट किया हैं। ये आरोपित नाइजीरियन महिला से प्रति आधार कार्ड 2500 रूपए लेता था। पुलिस ने इस आरोपित के पास से एक लैपटॉप, विधायक की फर्जी मोहर , एक कैमरा, बायोमेट्रिक व आयरिश मशीन बरामद की हैं। अब पुलिस की टीम आरोपित नाइजीरियन महिला की तलाश कर रही हैं। 

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अरेस्ट  किए गए आरोपित का नाम राहुल, संजय है जो हरियाणा ,रोहतक के कांधला गांव का रहने वाला है और बड़खल तहसील में पिछले 1 वर्ष से आधार कार्ड बनाने का प्राइवेट तौर पर काम कर रहा था। आरोपित की बीपीटीपी एरिया की बिहारी मार्केट में आधार कार्ड बनाने की एक दुकान भी है। लगभग 1 माह पहले आरोपित की मुलाकात कृष्टि नाम की एक नाइजीरियन महिला के साथ हुई थी जिसने आरोपित  को आधार कार्ड बनाने के लिए कहा था। नाइजीरियन महिला ने कहा कि उसके पास कोई दस्तावेज नहीं है और यदि आरोपित उसे आधार कार्ड बना कर देता है तो वह उसे 2500 रुपए प्रति आधार कार्ड के लिए देगी।

आरोपित पैसों के लालच में आ गया और उसने महिला के कहने पर करीब 7-8 फर्जी आधार कार्ड बना दिए। क्राइम ब्रांच- 85 की टीम ने आज इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपित राहुल को अरेस्ट कर लिया। आरोपित के कब्जे से एक लैपटॉप, विधायक की फर्जी मोहर, एक कैमरा, एक बायोमेट्रिक तथा आयरिश मशीन बरामद की गई है। आरोपित  के खिलाफ थाना बीपीटीपी में धोखाधड़ी और फर्जी कागजात तैयार करने की कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित  को अदालत में पेश करके 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपित  से मामले में गहनता से पूछताछ करके उसे आधार कार्ड बनवाने वाली नाइजीरियन महिला को भी अरेस्ट किया जाएगा।

Related posts

19 वर्षीय नरेन्द्र उर्फ नितिन के हत्या मामले में 4 आरोपितों को पुलिस ने किया अरेस्ट, अन्य आरोपितों की तलाश जारी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ब्लांक डीटू सेक्टर 10 की पार्क होस्पिटल वाली रोड़ पर दो ट्रैक्टर को लगाकर चलाया सफ़ाई।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : राष्टीय न्यूज़ चैनल के पत्रकार हरीश गौड़ की धर्मपत्नी कृष्णा गौड़ व आजतक न्यूज़ चैनल के पत्रकार सचिन गौड़ की चाची की श्रद्धांजलि सभा 13 को।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x