Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

शहीद सुरेंद्र सिंह के परिवार को एक करोड़ रुपए की सहायता और सरकारी नौकरी देगी सरकार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने आज नूंह में अवैध खनन के एक मामले की जांच करने गए हरियाणा पुलिस के डीएसपी सुरेंद्र सिंह की हत्या पर दुख व्यक्त किया है। गुरुग्राम के एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने मौन रखकर डीएसपी सुरेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ हैं। उन्होंने कहा कि सुरेंद्र सिंह एक बहादुर अधिकारी थे और उनकी बहादुरी को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि  सुरेंद्र सिंह के परिवार को एक करोड़ रुपए की कुल आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने परिवार को आश्वस्त किया कि इस मामले में शामिल दोषियों को बिल्कुल भी बक्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दे दिए गए हैं। जल्द से जल्द दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलवाई जाएगी।  उल्लेखनीय है कि तावडू (मेवात) के डीएसपी सुरेंद्र सिंह नूंह में अवैध खनन की एक घटना की जांच करने गए थे। जानकारी मिली है कि इस दौरान एक डंपर चालक द्वारा कुचले जाने के बाद उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है। पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और छानबीन कर रहे हैं।

Related posts

जिला जेल में तलाशी के दौरान महिला होमगार्ड से मिलामोबाइल , मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

Ajit Sinha

पंचकूला-चंडीगढ़ बार्डर पर प्रदर्शन के दौरान पंच -सरपंचों के द्वारा किए गए पत्थर बाजी में 25 पुलिस कर्मी हुए घायल -केस दर्ज।

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का तीन दिवसीय जापान दौरा लाया रंग, लगभग 5000 करोड़ रुपये का होगा निवेश

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x