Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद मनोरंजन

फरीदाबाद: 75 दिवसीय मेगा इवेंट – 45वें दिन हुआ नाटक बेसहारा औरत का मंचन

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: आजादी का अमृत महोत्सव के तहत फरीदाबाद में आयोजित किए जा रहे 75 दिवसीय मेगा इवेंट के तहत शनिवार को सेक्टर- 8 स्थित सर्वोदय अस्पताल के सभागार में नाटक बेसहारा औरत का मंचन किया गया। शनिवार को इवेंट का 45 वां दिन था। मौके पर सर्वोदय फाउंडेशन की अध्यक्ष अंशु गुप्ता मुख्य रूप से मौजूद रही।
नाटक बेसहारा औरत रूसी लेखक अंतोन चेखव की कहानी पर आधारित था, जिसका निर्देशन रोहित केसरी ने किया।

नाटक में एक औरत की कहानी को दिखाया गया, जिसके पति को नौकरी से निकाल दिया गया है और उसकी सैलरी के पैसे काट लिए गए हैं। अपने पैसे पाने के लिए वह किस तरह बैंक कर्मियों को परेशान करती है, यह नाटक में बड़े हास्य ढंग से दिखाया गया। नाटक में रोहित केसरी, दीपक गर्ग, वरुण पासी व नरेश ठाकुर ने अभिनय किया। संभार्य फाउंडेशन के डायरेक्टर अभिषेक देशवाल ने बताया कि हमने 2 जून से 75 दिवसीय मेगा इवेंट की शुरुआत की थी, जो 15 अगस्त तक चलेगा। इसके तहत हम लगातार नाटक, म्यूजिक नाइट व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में कई नामी बॉलीवुड कलाकारों के नाटक इस इवेंट में देखने को मिलेंगे। मौके पर अजय यादव, आनंद सिंह भाटी, अपर्ण, संजय आदि मौजूद रहे।

Related posts

चंडीगढ़ न्यूज़: जेजेपी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में विस्तार, एक जिला संयोजक और 78 हलका अध्यक्ष घोषित

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: भ्रष्टाचार और नजरअंदाजी के कारण पार्षदों का सत्ता से मोहभंग

Ajit Sinha

फरीदाबाद:औद्योगिक प्रशिक्षण तकनीकी कर्मचारी संघ के सैकड़ों आईटीआई कॉलेजों में कार्यरत कर्मचारियों ने केबिनेट मंत्री विपुल गोयल के खिलाफ नारेबाजी की

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x