Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार के नेतृत्व में किसानों ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार व अभिनंदन किया

अजीत सिन्हा / नई दिल्ली
किसान पुत्र जगदीप धनखड़ को भाजपा एवं एनडीए की ओर से उप-राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने पर पश्चिम उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा, दिल्ली से बहुत बड़ी संख्या में भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राजकुमार चाहर के नेतृत्व में किसानों ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार व अभिनंदन किया। किसान ढोल नगाड़ा बजाते हुए आज भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय पहुंचे। भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष राजकुमार चाहर द्वारा किए गए अभिनंदन के लिए धन्यवाद दिया और किसान पुत्र जगदीश धनखड़ को एनडीए उपराष्ट्रपति प्रत्याशी बनाने के लिए नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के हित में काम करती है। मोदी की सरकार ने किसान बजट यूपीए के शासन काल के 24 हजार करोड़ को बढ़ाकर 5 गुना करके एक लाख 27 हजार करोड़ करने का काम किया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 11 करोड़ किसानों के खाते में सीधे प्रति वर्ष ₹6000 ट्रांसफर किया जाते है। अभी तक 11वीं क़िस्त को मिलाकर दो लाख करोड़ रुपए किसानों के खाते में सीधे ट्रांसफर किए जा चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री सॉइल हेल्थ कार्ड योजना, किसान रेल योजना, किसान उड़ान योजना, प्रधानमंत्री सिंचाई योजना सहित कई किसान हितेषी योजनाएं लाकर किसानों की आय को दुगना करने का हर संभव प्रयास किया गया।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि किसानों के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेंकने वाले लोगों ने किसानों को भ्रमित करने का काम किया। अटकाने, लटकाने और भटकाने वाले लोगों ने किसानों को बरगलाने का भरसक प्रयास किया किंतु उनके मंसूबे कभी पूर्ण नहीं हुए क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहली प्रमाणिकता किसान हित है। किसानों के प्रति संवेदनशीलता उनके किसानों के हित में किए गए कार्यों से परिलक्षित होती है। भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा और देश के समस्त किसान आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा किसान पुत्र जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति प्रत्याशी बनाए जाने से गर्व की अनुभूति कर रहा है। हम बारंबार भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को किसान पुत्र जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति प्रत्याशी बनाए जाने के लिए साधुवाद देते हैं। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का किसान समृद्धि और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की ओर निर्बाध गति से बढ़ रहा है।

Related posts

37 साल के एक्टर कुशल पंजाबी ने की आत्महत्या, घर में लटका मिला शव

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: अब दिल्ली में टोंटी से 24 घंटे साफ-सुथरा पानी मिलेगा-सीएम अरविंद केजरीवाल

Ajit Sinha

अपराध शाखा, दिल्ली पुलिस ने खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन किए बरामद और उन्हें उनके असली मालिकों को लौटा दिया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x